Anju-Nasrullah: 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है' फिल्म में दिखेगी अंजू-नसरुल्लाह की बॉर्डर पार वाली प्रेम कहानी
अलवर के भिवाड़ी से दो बच्चों को छोड़ पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाह करने वाली अंजू की प्रेम कहानी पर जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है'नाम से फिल्म बनाएगी।
भारत-पाकिस्तान में इन दिनों अंजू-नसरुल्लाह और सीमा-सचिन की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दोनों की ही कहानी अब रूपहले पर्दे पर भी देखने को मिलेगी। फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने अंजू-नसरुल्लाह की स्टोरी पर 'मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है'नाम से फिल्म बनाएगी।

उधर, महीनेभर का टूरिस्ट वीजा लेकर गई अंजू पर पाकिस्तान मेहरबान है। नसरुल्लाह के साथ निकाह करने के बाद खबर है कि अंजू का वीजा एक साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इधर, पाकिस्ताान से आकर नोएडा के सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर पर भी फिल्म बन रही है।
उल्लेखनीय है कि मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली अंजू की शादी साल 2007 में उत्तर प्रदेश के अरविंद के साथ हुई थी। बचपन में ही हिंदू से ईसाई बनी अंजू अपने पति अरविंद के साथ वर्तमान में राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रह रही थी।
दो बच्ची की मां अंजू की साल 2020 में पाकिस्तान के नसरुल्लाह से जान पहचान हुई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया। डेढ़ साल पहले अंजू ने पासपोर्ट बनवाया और वीजा मिलने पर पति को जयपुर में किसी सहेली के पास जाने की बोलकर गई और बाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान पहुंच गई।
वहां जाकर पति को वीडियो कॉल किया कि वह अपने किसी दोस्त के पास आ गई। दो-तीन दिन में वापस आ जाएगी, मगर अंजू अभी तक नहीं लौटी है। उसने वहां नसरुल्लाह से निकाह तक कर लिया है और अब अपने एक माह की वीजा की अवधि भी एक साल करवा ली।












Click it and Unblock the Notifications