Anandpal Singh: कौन हैं IPS राहुल बारहट, जिनका 7 साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा आनंदपाल एनकाउंटर केस
IPS Rahul Barhat Anandpal Singh Encounter: राजस्थान के सबसे कुख्यात गैंगस्टर आंनदपाल सिंह एनकाउंटर की आंच अभी भी भी ठंडी नहीं हुई है। सात साल बाद इसकी चपेट में आईपीएस राहुल बारहट समेत पांच पुलिसकर्मी आ गए हैं। इन पर आनंदपाल को मारने के मामले में हत्या का केस चलेगा।
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर 24 जून 2017 को चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव मालासर में श्रवण सिंह के घर पर हुआ था। उस वक्त आईपीएस राहुल बारहट चूरू पुलिस अधीक्षक पद पर पोस्टेड थे और आनंदपाल का एनकाउंटर करने वाली टीम में शामिल थे।

अब ACJM सीबीआई केसेज अदालत जोधपुर ने संज्ञान लेते हुए CBI की ओर से आनंदपाल एनकाउंटर केस में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और चूरू के तत्कालीन SP IPS राहुल बारहट, तत्कालीन ASP विद्या प्रकाश चौधरी, DSP सूर्यवीर सिंह राठौड़, आरएसी हेड कांस्टेबल कैलाश आदि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Anandpal Encounter: आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में बड़ा फैसला, चूरू SP समेत 5 पर दर्ज होगा हत्या का केस
— Vishwanath Saini 🇮🇳 (@SainiVishwanath) July 24, 2024
Read more at: https://t.co/eflaL3jKLa pic.twitter.com/Eg8ymckrNl
आईपीएस राहुल बारहट का जीवन परिचय
- बता दें कि बारहट राहुल मनहरदान राजस्थान कैडर में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
- राहुल बारहट का जन्म 31 दिसम्बर 1980 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। इनके पास B.E.(COMPUTER) की डिग्री है।
- राहुल बारहट की वर्तमान पोस्टिंग PROTECTOR OF EMIGRANTS IN POE, MUMBAI पद है।
- राहुल बारहट चूरू एसपी पद पर 24 जून 2015 से 23 जुलाई 2018 तक रहे।
- राहुल बारहट का चूरू से बीकानेर आरएसी कमांडेंट 3rd बटालियन पद पर हुआ तो इन्हें शानदार विदाई दी गई थी।
- राहुल बाहरट घोड़ी पर बैठाकर चूरू से बीकानेर के लिए रवाना किया गया था।
- आईपीएस राहुल चूरू के अलावा झालावाड़, बाड़मेर, जालोर में एसपी रह चुके हैं।

Recommended Video
कौन था गैंगस्टर आनंदपाल सिंह?
- आंनदपाल सिंह राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर था, जिसका 24 जून 2017 की रात को चूरू जिले के गांव मालासर में राजस्थान और हरियाणा की संयुक्त टीमों ने एनकाउंटर कर दिया था।
- आनंदपाल सिंह का जन्म 31 मई 1975 राजस्थान के नागौर जिले के लाडनू पुलिस थाना इलाके के गांव सांवराद में हुआ।
- रावणा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले आनंदपाल सिंह के पिता का नाम हुकुम सिंह चौहान और माता का नाम निर्मल कँवर था।

- आनंदपाल सिंह की शादी 1992 राज कंवर के साथ हुई थी। इनके दो बेटी योगिता कंवर चौहान व चरणजीत कंवर चौहान (चिन्नु)।
- आनंदपाल सिंह पर हत्या, हकैती, फिरौती, धमकी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे।
- आनंदपाल सिंह 3 सितंबर 2015 को पेशी से लौटते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
- फरारी के दौरान ही पुलिस ने आनंदपाल का एनकाउंटर कर दिया था, जिसके बाद राजस्थान के राजपूत समाज ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications