Kidnap Case Sikar: सीकर से आनंदपाल ने किया था गुन्‍नू का अपहरण, पिता की स्‍कूल में रहा पूर्व छात्र

सीकर, 5 अक्‍टूबर। राजस्‍थान के सीकर से कोचिंग संचालक महावीर हुडडा के 9 वर्षीय बेटे गुन्‍नू उर्फ धीरीश हुडडा अपहरण केस में चौंकाने वाला हुआ है। बच्‍चे का अपहरण आनंदपाल ने अपने रिश्‍तेदारों के साथ मिलकर किया था। आरोपी आनंदपाल सीकर जिले के दादिया पुलिस थाना इलाके के गुमाना का बास का रहने वाला है। आरोपी बच्‍चे के पिता महावीर हुडडा की स्‍कूल का पूर्व छात्र रह चुका है। 50 लाख की फिरौती मांगने के लिए गुन्‍नू का किडनैप किया था। पुलिस ने आनंदपाल व उसके रिश्‍तेदार सुनिल गढ़वाल को गिरफ्तार किया है।

Sikar Police

मीडिया से बातचीत में सीकर एसपी कुंवर राष्‍ट्रदीप ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीकर से बच्‍चे का अपहरण करने के लिए आरोपियों ने 29 सितंबर को सीकर जिले के नेछवा से बोलेरो चुराई थी। यह इनका पहला अपराध था। इससे पहले ये किसी वारदात में शामिल नहीं रहे। आनंदपाल ने सुनिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है, जो महावीर हुडडा के स्‍कूल एपीएस में 12वीं कक्षा का स्‍टूडेंट रह चुका है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने उनके गांव के आस पास के इलाकों से पकड़ा है। बुधवार दोपहर को दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। दोनों को फिलहाल बापर्दा रखा गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सीकर से बच्‍चे का अपहरण कर आरोपी उसे हरियाणा ले जाने के फिराक में थे, मगर सीकर और झुंझुनूं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव भाटीवाड़ में बदमाशों को घेर लिया था। इसके बाद दोनों कार व बच्‍चा वहीं पर छोड़कर पैदल ही भाग गए थे।

सीकर से ऐसे किया बच्‍चे का अपहरण

बता दें कि सीकर में आदर्श स्कूल इंपल्स कोचिंग के मालिक कोचिंग संचालक महावीर हुड्डा का बेटा गुन्‍नू हुडडा मंगलवार सुबह अपने नाना जैसाराम के साथ स्‍कूटी पर बैठकर स्‍कूल जा रहा था। इनका घर नवलगढ़ रोड की सूरजमल कॉलोनी में है। झुंझुनूं बाइपास स्थित सैनिक डिफेंस स्‍कूल पहुंचने से पहले ही रास्‍ते में आरोपी आनंदपाल और सुनिल गढ़वाल बोलेरो लेकर आए और स्‍कूटी आगे लगाकर गाड़ी स्‍कूटी रुकवाई और गुन्‍नू का अपहरण करके गांव खिरोड़ होते हुए गांव भाटीवाड़ ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+