आनंदपाल गैंग का पवन बानूड़ा गिरफ्तार, जानिए यह बदमाश किसके 'खून' का लेना चाहता था बदला

Recommended Video

    सीकर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हार्डकोर इनामी अपराधी पवन बानूड़ा गिरफ्तार

    सीकर। राजस्थान की सीकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के हार्डकोर अपराधी पवन बानूड़ा को गिरफ्तार किया है। पवन बानूड़ा पर सीकर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में लूट, हत्या, अपहरण, डकैती और मारपीट के मामले कई थानों में दर्ज हैं। इसने खून का बदला खून से लेने के लिए अपनी गैंग बनाई थी।

    Anandpal Gang Member Pawan Banura Arrested BY Sikar Police

    पवन बानूड़ा राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रहे आनंदपाल की गैंग के मुख्य सदस्य बलबीर बानूड़ा का भतीजा है। सुभाष बानूड़ा के कहने से अपराध जगत में उतरा था। वर्ष 2015 में इसने अपराध की दुनिया में पैर रखे और देखते ही देखते बड़ा अपराधी बन गया। पवन बानूड़ा पर मनोज ओला, ओमा ठेठ, विजय भार्गव पर फायरिंग का आरोप है। वहीं, व्यापारी से स्कॉर्पियो से 45 लाख की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

    पवन बानूड़ा ने ओमा ठेठ गैंग से दुश्मनी बनाई और एक-एक कर कई सदस्यों को टारगेट किया। वर्ष 2018 अगस्त से अब तक इतने बड़े अपराध किए जिनमें तीन जगह फायरिंग, अपहरण, लूट जैसे बड़े मामले जिले में दर्ज हैं। पवन बानूड़ा ने हथियार कहां से खरीदे यह अभी जांच का विषय है। पुलिस इसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

    Anandpal Gang Member Pawan Banura Arrested BY Sikar Police

    एसपी डॉ.गगनदीप सिंगला ने बताया कि पवन बानूड़ा उर्फ पदमनाथ खीचड़ पुत्र हरदेवाराम जाट निवासी बानूड़ा को सीकर के हर्ष तिराहे से गिरफ्तार किया है। बीकानेर जेल में बलबीर बानूड़ा की मौत का बदला लेने के लिए उसके बेटे सुभाष बानूड़ा ने चचेरे भाई पवन के साथ राजू ठेहट के भाई ओमा ठेहट और मनोज ओला को मारने के लिए मिलकर गैंग बनाई। गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। सीकर जिला पुलिस की ओर से पवन बानूड़ा पर 5 हजार का इनाम रखा हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+