बीच सड़क से गुजर रहे पैदल यात्री पर गिरा निर्माणाधीन खंभा, देखें रौंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Pillar of Building Under Construction in Bharatpur भरतपुर। खबर राजस्थान के भरतपुर जिले से है, जहां एक रौंगटे खड़े कर देने वाली सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रही है। दरअसल, भरतपुर जिले के भीड़भाड़ वाले सर्राफा बाजार में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिर से एक पिलर नीचे से गुजर रहे दो युवकों पर जा गिरा। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई है।

Recommended Video

    Rajasthan: Road पर पैदल जा रहे 2 युवकों पर गिरा Pillar, CCTV में कैद हुआ हादसा | वनइंडिया हिंदी
    An under-construction pillar in Bharatpur fell on a pedestrian passing below

    इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो काफी भयानक है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भरतपुर जिले के सर्राफा बजार में बुधवार (16 दिसंबर) को एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रूपवास निवासी साबिल (18) व इरफान (16) एक साथ बीच सड़क से गुजर रहे थे। तभी तीसरी मंजिल से एक पिलर दोनों के ऊपर आ गिरा।

    हालांकि, इरफान तो किसी तरह आगे निकल गया। लेकिन साबिल पिलर की चपेट में आ गया और वह जमीन पर नीचे गिर गया। हादसा देख बाजार के लोग दौड़ कर पहुंचे और उसे उठाया। हादसे में इरफान को मामूली चोंटे आई है तो वहीं, साबिल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया पड़ा है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है, 'एक दुकान में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। तीसरी मंजिल का पिलर गिर गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम दुकान के मालिक के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं।'

    नगर निगम आयुक्त नीलिमा तक्षक ने बताया कि भवन मालिक ने निर्माण कार्य की निगम से कोई स्वीकृति नहीं ली थी। धारा 194 के तहत यह अवैध निर्माण है। अगर इमारत कमजोर थी तो उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य की जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+