Lok Sabha Election: राजस्थान में भीलवाड़ा की धरती से गरजे अमित शाह
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के पहले फेज के मतदान होने के बाद अब दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का शोर परवान पर चढ़ गया है।
आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे और कांग्रेस पर पलटवार किया। इस दौरान अमित शाह ने मंच से संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया।

अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं जबकि मोदी भारत को बनाना चाहते हैं महान भारत। राहुल चांदी का चम्मच लेकर हुए पैदा, कांग्रेस वोट बैंक के लालच में नहीं गई रामलाल के दर्शन करने।
लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने अमित शाह पहुंचे जहां अमित शाह ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहती है जबकि मोदी भारत को महान बनाना चाहते हैं।
भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने वर्तमान सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काटकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है जहां भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में शाहपुरा जिले के शकरगढ़ कस्बे में चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ इस चुनावी जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे।
अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल राजस्थान मे पहले चरण का मतदान हुआ जहा 12 की 12 लोकसभा सीटे नरेंद्र मोदी की झोली में आएगी।
मैं कल उदयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बैठक ली उस दौरान मुख्यमंत्री व नेता कह रहे थे कि यहां गहलोत अपने बेटे में उलझ कर रह गए हैं उनका बेटा भी बड़े मार्जन से हार रहा है ।
यह चुनाव स्पष्ट रूप से दौ खेमो में बंटा हुआ है एक और 12 लाख करोड़ के घफले, घोटाले व भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है दूसरी ओर 23 साल तक सीएम व प्रधानमंत्री रहने वाले नरेन्द्र मोदी है जिन पर 25 पैसे का भी आरोप भी नहीं है ऐसे नरेंद्र मोदी है।
अमित शाह ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुऐ कहा की प्रियंका गांधी चालू चुनाव में थाईलैंड छुट्टी मना कर आई है वहीं राहुल गांधी हर तीन माह में विदेश जाते हैं। वहीं दूसरी ओर दीपावली के दिन भी छुट्टी नहीं लेने वाला नरेंद्र मोदी है।
वहीं सोनिया गांधी पर अमित शाह ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी का एजेंडा है कि मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ वही दूसरी ओर मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान भारत बनाओ । जबकी राहुल गांधी तो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना देना खडगे साहब आपको मालूम नहीं है।
राजस्थान से इतने लोग सेना में गए हैं और कश्मीर के लिए राजस्थान की माताओ ने अपने बेटे बलिदान किए हैं । कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को अटकाती, लटकाती व भटकाती रही।
आपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनाया। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ट्रस्ट ने कांग्रेस के नेताओं को निमंत्रण भेजा जहा कांग्रेस अपने वोट बैंक की लालच से रामलाल के दर्शन करने नहीं गए। जो लोग वोट बैंक के लालच से रामलाल के दर्शन नहीं करते हैं उनको देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications