Lok Sabha Election: अलवर में गरजे अमित शाह, राहुल की 20 बार लॉंचिंग...हर बार फेल, मोदी को लेकर की भविष्यवाणी
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम अब जुबानी जंग पर उतर गया है। कांग्रेस के नेता जहां भाजपा पर जमकर जुबानी तीर छोड़ रहे है। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर के हरसौली में ऐलान करते हुए कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है ।
LIVE : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah की विजय संकल्प सभा, हरसौली, अलवर।https://t.co/lIsJY8yDtG
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) April 13, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अलवर लोकसभा क्षेत्र के किशनगढ़बास के हरसौली में भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि इस बार 400 पार करना है। भूपेंद्र यादव को जिताकर भेजना है। राहुल गांधी पर अमित शाह ने तंज करते हुए कहा, 20 बार लांचिंग हुई पर फेल हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग को अब गिने चुने दिन ही रह गए हैं। अलवर में 17 अप्रेल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। अलवर में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव के समर्थन में अलवर में चुनावी सभा की। कांग्रेस के ललित यादव से उनका सीधा-सीधा मुकाबला है।
कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव मुंडावर के मौजूदा विधायक हैं। अमित शाह ने आज शनिवार को अलवर लोकसभा क्षेत्र के किशनगढ़बास के हरसौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा इस बार 400 पार करना है।
भूपेंद्र यादव को जिताकर भेजना है। ये वीरों की धरती है। कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लटकाए रखा वहीं राम मंदिर के निमंत्रण को भी ठुकराया।
मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। 10 साल में कई असंभव काम हुए हैं। 10 साल का मोदी के पास रिकॉर्ड और 25 साल की प्लानिंग है, इसलिए मोदी जी को चुनना है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फोकस अलवर संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा सीटों पर तो होगा ही, पर खास फोकस तिजारा, किशनगढ़बास और मुंडावर सीट पर रहेगा।
वजह साफ है किशनगढ़बास और मुंडावर विधानसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। तिजारा विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में तो है, लेकिन राजनीति के जानकारों का मानना है कि यहां भाजपा को उतना ही जोर लगाना पड़ेगा, जितना पिछले विधानसभा चुनाव मेें लगाया था।
थोड़ी सी ढिलाई भी पार्टी को सियासी नुकसान पहुंचा सकती है। भाजपा चाहती है कि इन सीटों के परम्परागत वोट बैंक के साथ ही अन्य वर्गों को भी अपनी तरफ खींचा जाए।
अलवर लोकसभा सीट : यादव Vs यादव का होगा मुकाबला
अलवर लोकसभा सीट पर लगातार दो बार से भाजपा का प्रत्याशी विजय दर्ज कर रहा है। इस बार भाजपा की रणनीति इस लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने का प्रयास है। कांग्रेस ने अलवर लोकसभा सीट से ललित यादव को मैदान में उतार है। साथ ही फजल हुसैन यहां से बसपा के उम्मीदवार हैं। अलवर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। मतगणना 4 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications