Akshay Godara: राजस्‍थान कैडर में वो IAS जिनका 18 दिन में ही 3 बार हुआ ट्रांसफर, IPS रहते क्रैक की थी UPSC

IAS IPS Transfer List Rajasthan: राजस्‍थान कैडर में 7 आईएएस और 30 आईपीएस अधिकारियों को तबादले हुए हैं। अक्षय गोदारा को कार्मिक विभाग में संयुक्‍त शासन सचिव बनाया गया है।

Akshay Godara IAS Transfer

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से करीब पांच माह पहले प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 7 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 30 अफसरों तबादले किए गए हैं। राजस्‍थान में दो जून 2023 को जारी हुए आईएएस आईपीएस अफसरों की तबादला सूची में अक्षय गोदारा का नाम भी शामिल है।

Recommended Video

    UPSC CSE 2022 Final Result: 62nd rank पाने वाली Vaishnavi Paul से खास बातचीत | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान कैडर के आईएएस अधिकारियों के तबादलों में आईएएस अक्षय गोदारा का नाम चर्चा में है। वजह ये है कि अक्षय गोदारा का 18 दिन में यह तीसरा ट्रांसफर है। इससे पहले 15 मई को जारी सूची में अक्षय गोदारा को अजमेर विकास प्राधिकरण से जयपुर हेरिटेज निगम का आयुक्‍त लगाया गया था। फिर 18 मई को जारी सूची में गोदारा को वाणिज्‍य कर विभाग में अतिरिक्‍त आयुक्‍त बनाया गया। अब इन्‍हें कार्मिक विभाग में संयुक्‍त शासन सचिव बनाया गया है।

    आईएएस अक्षय गोदारा की जीवन परिचय

    • आईएएस अक्षय गोदारा का जन्‍म 18 अप्रैल 1994 को जोधपुर डिस्‍कॉम में सहायक अभियंता दुर्गाराम गोदारा के घर हुआ।
    • अक्षय गोदारा का परिवार मूल रूप से पाली जिले के रोहट तहसील के भाखरीवाला गांव के रहने वाला है।
    • वर्तमान में जोधपुर के करणी नगर बासनी में रह रहा है।
    • आईएएस अक्षय गोदारा ने आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री ली।

      Rajasthan IAS IPS Transfer: राजस्‍थान चुनाव से पहले 42 आईएएस, आईपीएस के हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर

      अक्षय गोदारा पहले आईपीएस अब आईएएस

      अक्षय गोदारा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में दो भाग्‍य आजमाया। दोनों ही बार सफल रहे। पहले प्रयास में 603वीं रैंक पाकर आईपीएस बने। आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान ही दूसरा प्रयास किया। इस बार 40वीं रैंक पाई और राजस्‍थान कैडर में आईएएस बने।

      इन 7 आईएएस का हुआ तबादला

      • अक्षय गोदारा को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर
      • कानाराम को माध्यमिक शिक्षा बीकानेर का निदेशक,
      • गौरव अग्रवाल को आयुक्त कृषि एवं पंचायती राज विभाग जयपुर
      • उत्सव कौशल को आयुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण
      • देवेंद्र कुमार को आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण
      • ML चौहान को अतिरिक्त महानिदेशक एच. सी.एम, रिपा उदयपुर
      • पुष्पा सत्यानी को निदेशक राजस्थान राज्य कृषि विपणन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव एवं प्रशासक कृषि विपणन बोर्ड जयपुर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+