AJMER 92: ' लड़की चीज ही ऐसी है...' अजमेर दरगाह के खादिम चिश्ती ने दिया विवादित बयान, भड़का VHP
AJMER 92: 'अजमेर 92' की कहानी साल 1992 की एक सत्य घटना पर आधारित है, उस दौरान अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ गलत काम किया गया था।
'AJMER 92' Row: इस वक्त सोशल मीडिया पर फिल्म 'AJMER 92' को लेकर घमासान जारी है। दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म उस सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें करीब 100 स्कूली छात्राओं के साथ रेप हुआ था, उनकी न्यूड तस्वीरें खीचीं गई थी और उन्हें ब्लैकमेल किया गया था।

इस जघन्य अपराध में अजमेर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान और दरगाह से जुड़े लोग शामिल थे, इस फिल्म को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है।
'लड़की चीज ही ऐसी होती है, जिसे देखकर लोग फिसल जाते हैं'
लेकिन इसी बीच अजमेर में खादिम की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया और ऐसी बात कही, जिसे लेकर एक नया हंगामा मच गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल सरवर चिश्ती का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'लड़की चीज ही ऐसी होती है, जिसे देखकर लोग फिसल जाते हैं, चाहे बड़ा हो या छोटा, लड़की देखते ही मूल्य बदल जाते हैं। वो भी थे ना, जिनकी तपस्या अप्सरा ने भंग की थी, तो जब विश्वामित्र भटक सकते हैं तो फिर आम लोग क्या है?'
अजमेर शरीफ को बदनाम करने की कोशिश
वो यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि 'इस वक्त जितने बाबा लोग जेल की हवा खा रहे हैं, वो सब इन्हीं लड़कियों की वजह से ही वहां पहुंचे हैं। आदमी पैसों से करप्ट नहीं हो सकता, मूल्यों से भ्रष्ट नहीं हो सकता। फिल्म 'AJMER 92' के जरिए जानबूझकर अजमेर शरीफ को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
'ये केवल बदनाम करने की कोशिश है'
'पहले 'कश्मीर फाइल्स' फिर 'केरला स्टोरी' और अब 'AJMER 92', जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां ऐसी ही फिल्में आती हैं लेकिन कर्नाटक में जनता ने इसे ठुकरा दिया। फिल्म में सौ से ज्यादा लड़कियों के साथ रेप बताया जा रहा है, जबकि उस वक्त मात्र 12 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब यहां पर चुनाव होने वाले हैं तो यहां पर इस तरह की फिल्म आई है। दरगाह में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी ये केवल बदनाम करने की कोशिश है।'
उपमहापौर नीरज जैन ने की आलोचना
चिश्ती का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया बवाल मच गया। लोग तो चिश्ती की आलोचना कर ही रहे हैं कि इसी बीच नगर निगम अजमेर उपमहापौर नीरज जैन ने जमकर चिश्ती की आलोचना करते हुए उनकी सोच पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने चिश्ती से पूछा कि 'आप क्यों औरतों को केवल उपभोग की वस्तु समझते हैं?'
धर्म की आड़ में अपराधियों को बचाने की बात क्यों कर रहे हैं?
'आपका बयान आपकी गंदी मानसिकता और सोच को बया कर रहा है। इस तरह की बातें कहकर आप क्या कहना चाहते हैं। आप लड़कियों की तुलना किसी चीज से कर रहे हैं, ये शर्मनाक है। आप माताओ, बहनों और बेटियों के प्रति क्या सोचते हैं, ये यहां पर साबित हो गया है, मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि आप धर्म की आड़ में अपराधियों को बचाने की बात क्यों कर रहे हैं?'
'अपनी मां को भ्रष्ट नहीं कह रहा जिससे ये पैदा हुआ'
तो वहीं चिश्ती पर विश्व हिंदू परिषद भी भड़क गया है। विनोद बंसल ( राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप ) ने कहा कि 'सरवर चिश्ती ने कहा, "मनुष्य धन से भ्रष्ट नहीं हो सकता, नैतिक रूप से भी भ्रष्ट नहीं हो सकता। लेकिन 'लड़की चीज ही ऐसी है...' (लड़की एक ऐसी चीज है) जो किसी को भी भ्रष्ट कर सकती है। क्या ये व्यक्ति अपनी मां को भ्रष्ट नहीं कह रहा जिससे ये पैदा हुआ!!'
'क्या समझेंगे...शर्म आती है कि ये भारतीय हैं'
उन्होंने आगे कहा कि 'जो लोग महिलाओं को खेती समझते हों,जो उनसे हलाला करवाते हों, जन्नत में जाकर भी #72Hoorain से अय्याशी का सब्जबाग देखते हों, जो उन्हें तीन तलाक, हिज़ाब व काले बोरे में कैद रखने को मजबूर करते हों, वे भला नारी को भोग्या से अधिक और क्या समझेंगे...शर्म आती है कि ये भारतीय हैं!!
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications