महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद अब अजमेर शरीफ में पत्नी संग पहुंचे गौतम अडानी, देखें VIDEO
Gautam Adani Ajmer Sharif Dargah Visit: भारत के जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी शनिवार की शाम अपनी पत्नी संग अजमेर शरीफ में पहुंचे। गौतम अडानी ने अपनी पत्नी प्रीति अडानी को अजमेर शरीद प्रीति अजमेर शरीफ दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाकर सिर नवाया।
इस मौके पर गौतम अडानी काले रंग की शेरवानी सूट और सिर पर पारंपरिक टोपी लगाए नजर आए। वहीं उनकी पत्नी प्रीति अडानी हरे रंगी साड़ी में सिर पर पल्लू रखे बड़े ही सादगी भरे अंदाज में भक्तिमय नजर आईं।

बता दें इससे पहले जनवरी माह में गौतम अडानी अपनी पत्नी और परिवार के संग प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे थे। महाकुंभ स्थल में गौतम अडानी ने इस्कॉल मंदिर के शिविर में जाकर अपने लिए भोग भी बनाया था और महाकुंभ में आए लोगों को अपने हाथों से परोसा था।

वहीं जनवरी माह की शुरूआत में 7 फरवरी को अपने छोटे बेटे जीत अडानी की शादी के कारण जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसकी वजह थी दुनिया भर के अमीर लोगों में गिने जाने वाले गौतम अडानी ने अपने छोटे बेटे की शादी बहुत ही सिंपल अंदाज में की थी।
गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुई गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की शादी में करीबी रिश्तेदार और खास दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इतना ही नहीं अडानी के बेटे और बहू ने शादी से पहले विकलांग जोड़ों की शादी के लिए लाखों रुपये का दान दिया था हर साल ऐसे जोड़ों की शादी करवाने का संकल्प लिया था।
#WATCH | Rajasthan | Adani Group Chairperson Gautam Adani, along with his wife Priti Adani, offered chadar at Ajmer Sharif Dargah, in Ajmer. pic.twitter.com/hKw56bi62B
— ANI (@ANI) February 15, 2025
अजमेर शरीफ दरगाह क्यों हैं प्रसिद्ध?
अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार है, जिन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज माना जाता है। वह अपनी विश्व यात्रा के दौरान लाहौर से होते हुए अजमेर पहुंचे थे और 1192 से 1236 ईस्वी तक इसी अजमेर शरीफ शहर में रहे। अजमेर शरीफ में मुगल बांदशाह हुमायुं ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सम्मान में ये दगगाह बनवाई थी। इस दरगाह में जहां मजार सिथत है वहां पर चांदी के दरवाजे लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications