पड़ोसी नरेंद्र से लव मैरिज करने पर 3 माह की गर्भवती बेटी नगमा की जान लेने के लिए पिता ऑटो लेकर पीछे दौड़ा
भरतपुर, 4 अगस्त। राजस्थान के भरतपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लव मैरिज के बाद जोड़े की जान पर बन आई है। पूरा मामला भरतपुर कोतवाली थाना इलाके का है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पिता अपनी तीन माह की गर्भवती बेटी को मारने के लिए ऑटो लेकर दौड़ पड़ा। इस जोड़े ने भरतपुर एडीएम बीना महावर को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दोनों 19 फरवरी को घर से भाग गए
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय नगमा और उसके पड़ोसी 30 वर्षीय नरेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 19 फरवरी को घर से भाग गए और 22 फरवरी 2022 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। उधर, बेटी के दूसरे मजहब के लड़के साथ प्रेम विवाह करने से खफा पिता ने 15 मार्च को भरतपुर पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

22 फरवरी 2022 को शादी कर ली
भरतपुर शहर के भीतरी इलाके नमक कटरा निवासी नगमा (28) पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र (30) को दिल दे बैठी। दोनों बालिग थे। इसी साल 19 फरवरी को दोनों घर से भाग गए और 22 फरवरी 2022 को शादी कर ली। नगमा के पिता इस्लाम खां ने किडनैप का मामला दर्ज करा दिया। 15 मार्च को भरतपुर कोतवाली पुलिस ने नगमा और नरेंद्र को जयपुर से पकड़ लिया। तब वह गर्भवती थी। दोनों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां नगमा ने नरेंद्र के साथ रहने की इच्छा जाहिर की।

28 जुलाई को वीडियो वायरल हो रहा
अब 28 जुलाई को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिता अपनी गर्भवती को मारने के लिए उसके पीछे ऑटो लेकर दौड़ते हुआ दिखाई दे रहा है। उस वक्त नगमा सुबह 11 बजे वह अपने पति नरेंद्र के साथ अस्पताल जा रही थी। नरेंद्र नगमा को लेकर बाइक से गोपालगढ़ स्थित जूस की एक दुकान पर पहुंचा था। नरेंद्र और नगमा बाइक से उतरे भी नहीं थे कि ऑटो चालक पिता इस्लाम ने बेटी-दामाद की बाइक को टक्कर मार दी। नरेंद्र और नगमा सड़क पर गिर गए।

जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया
जब इस्लाम ने उनके पीछे ऑटो दौड़ाया तो पहले वह एक दुकान में घुस गई। फिर वहां से निकलकर सड़क पर दौड़ पड़ी। नगमा चिल्लाते हुए सड़क पर भागी तो लोग जुट गए। कुछ देर में इस्लाम ऑटो से कट्टा निकालकर नरेंद्र की तरफ लपका। नरेंद्र दूसरी दिशा में दौड़ पड़ा। वह हाथ नहीं लगा। सड़क पर यह सब देख लोग जुटने लगे तो इस्लाम ऑटो लेकर भाग गया। इसके बाद नरेंद्र और नगमा सहम गए। 28 जुलाई की दोपहर ही इस्लाम खां के खिलाफ मथुरा गेट थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया।

इस्लाम ने खुलेआम धमकी दी
पुलिस ने इस्लाम को 151 में गिरफ्तार किया हवालात में डाल दिया। पुलिस ने वहां नगमा-नरेंद्र को बुलाया तो इस्लाम ने खुलेआम धमकी दी। कहा जिस दिन सामने आ गए, तलवार को धार लगा कर रखी है, उसी से सिर काट दूंगा। नगमा का कहना है कि पुलिस के सामने पिता ने धमकी दी। पुलिस वालों ने भी कहा कि तुम लोग कहीं और चले जाओ, ये छूटते ही तुम्हें मार डालेगा।












Click it and Unblock the Notifications