साथी कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने WhatsApp ग्रुप के जरिए 7 लाख रुपए जुटाकर परिजनों को सौंंपे

उदयपुर, 5 जून। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल की मौत के उसके साथियों ने जो कदम उठाया उससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिला है। साथी पुलिसकर्मियों के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।

After death of constable policemen handed over Rs 7 lakh to family members through WhatsApp group

दरअसल, नरेश यादव राजस्थान के उदयपुर जिले के ओगणा पुलिस थाने में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे। 27 मई को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इसके बाद कांस्टेबल साथी सुनील बिश्नोई समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने यादव के परिवार की आर्थिक सहायता करने की ठानी और एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया।

देखते ही देखते इस ग्रुप में मदद करने वालों की संख्या बढ़ गई। लोगों ने स्वच्छा से 500 रुपए से लेकर 51000 तक का आर्थिक सहयोग किया। महज एक सप्ताह में पुलिसकर्मियों ने इस मुहिम के तहत करीब सात लाख रुपए इकट्ठे कर लिए और वो रुपए नरेश यादव के परिजनों को सौंप दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+