चित्तौड़गढ़ के बाद बारां में बवाल, हथियारबंद युवकों ने दुकानदारों पर किया जानलेवा हमला
चित्तौड़गढ़ के बाद बारां में बवाल, हथियारबंद युवकों ने दुकानदारों पर किया जानलेवा हमला
बांरा, 2 जून। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आरएएस से जुड़े शख्स रतन सोनी की हत्या पर बवाल मच गया। अब बारां में जमकर हंगामा हुआ है। यहां पर हथियारबंद युवकों ने दो दुकानदार युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

बता दें कि संस्था धार्मादा चौराहे पर बीजेपी और हिंदू संगठनों के ओर से धरना दिया जा रहा था। तब कुछ लोगों ने समुदाय विशेष के क्षेत्र की दुकानों में जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने तो पुलिस को भांजी लाठियां पड़ी। लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता सहित कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
आरोप है कि बारां में हथियारबंद युवकों ने दो दुकानदारों पर हथियारों से जानलेवा हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। हमलावर समुदाय विशेष के बताए जा रहे हैं। विश्व हिंदू संगठन, भाजपा और व्यापार संघ की ओर से बंद के आह्वान के बाद पूरे शहर की दुकानें ही नहीं बल्कि पेट्रोल पंप मेडिकल स्टोरी भी बंद रहे। विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूमकर खुली दुकानों को बंद करवाया। तनाव को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
घटना बीती रात करीब साढ़े नौ बजे बजे की है। बताया जा रहा है कि चार-पांच अज्ञात युवक हथियार लेकर हरीश शर्मा की दुकान में घुस गए। उन्होंने हरीश और दुकान पर मौजूद उसके भाई विनोद पर तलवार और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देर रात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रताप चौक पुलिस चौकी और जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications