Lok Sabha Election: सीएम भजनलाल शर्मा ने वोट डालने के बाद फिर किया यह बड़ा दावा, वीडियो सुनिए

Lok Sabha Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के मतदान केंद्र पर जाकर वोटिंग की। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ मौजूद रहीं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राजस्थान अपना इतिहास दोहराने वाला है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के जगतपुरा में स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया

after-casting-his-vote-in-the-first-phase-of-elections-cm-bhajanlal-sharma-claimed-to-repeat-histor

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान अपनी सभी 25 संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करके 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों का इतिहास दोहराने जा रहा है।

राजस्थान में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक

सीएम भजनलाल ने कहा कि 'मैं आज आपसे अपील करना चाहता हूं कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। अपना वोट जरूर डालें। आपका वोट हमारे लोकतंत्र को, हमारे देश को मजबूत करेगा।

मैं आश्वस्त हूं कि राजस्थान 2014 और 2019 का इतिहास दोहराएगा। बताते चलें कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 के दौरान सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल भाजपा के समर्थन से नागौर सीट पर विजय हासिल की थी।

जयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी हैं मंजू शर्मा
इस दौरान राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि यह दुनिया में 5वीं सबसे शक्तिशाली आर्थिक व्यवस्था वाला भारत है। यह सांस्कृतिक भारत है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किया है वो एक तरह से प्रूफ है कि किस तरह से वे काम करते हैं। अब मोदी गारंटी है कि 2047 तक हम विकसित हो जाएंगे।

आपकों बता दे कि जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने मंजू शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अतीत में अलग-अलग समय पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही उम्मीदवार यहां से चुने गए हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा के रामचरण बोहरा कर रहे है।

26 अप्रैल को होगी बाकी सीटों पर वोटिंग

राजस्थान की 25 संसदीय सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। राज्य में 19 अप्रैल को मतदान के पहले चरण में, जो सात चरण के चुनावों का शुरुआती चरण भी है। 12 सीटों के लिए मतदान चल रहा है।

राज्य की बाकी 13 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होगा. इस बीच, दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद आज देश में शुरू हो गई, जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हुआ।

19 अप्रैल से 1 जून तक चलने वाला यह लोकसभा चुनाव, पहले आम चुनाव के बाद देश के चुनावी इतिहास में दूसरा सबसे लंबा मतदान अभ्यास होगा, जो सितंबर 1951 और फरवरी 1952 के बीच पांच महीनों में आयोजित किया गया था। 2019 का पिछला आम चुनाव भी सात चरणों में हुआ था। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+