Rajasthan Police: राजस्‍थान में DSP समेत पूरा जैतारण पुलिस थाना लाइन हाजिर, जानें क्‍यों गिरी गाज?

राजस्‍थान के पाली जिले के जैतारण पुलिस थाना इलाके में गैंगरेप और पुलिस कस्‍टडी में आरोपी खुदकुशी केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। डीएसपी समेत पुलिस थाने के पूरे स्‍टाफ पर गाज गिरी है।

इनके स्‍थान पर थाने की विधि व्‍यवस्‍था व क्षेत्र में कानून एवं शांति व्‍यवस्‍था संभालने के लिए पुलिस लाइन ने 21 लोगों का नया स्‍टाफ लगाया गया है। इनकी तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Jaitaran police station

जैतारण डीएसपी सीमा चोपड़ा के स्थान पर आईजी ऑफिस अजमेर से एएसपी विजय सिंह को लगाया गया है। विजय सिंह ने देर रात को ज्‍वाइन भी कर लिया। इसी दौरान जैतारण थानाअधिकारी बलभद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाने में ही कैम्प लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्यावर एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जैतारण चावड़िया कला निवासी राकेश (30) के खिलाफ गैंगरेप और 376 एक्ट के तहत दर्ज मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे अरेस्‍ट किया था।

गुरुवार को पुलिस थाने में बने बैरक में उसने कंबल को फाड़कर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने मामले की जांच की थी। आक्रोशित परिजनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया।

रात को उनकी मांग मान लेने का आश्‍वासन मिलने के बाद उन्‍होंने शव उठाया। मृतक के परिजनों ने जैतारण पुलिस थाने के स्‍टाफ पर आरोपी को टॉर्चर करने का आरोप लगाया। लगातार चल रही वार्ता के बाद देर रात्रि डीएसपी को हटाए जाने की सहमति के बाद परिजन शव उठाने पर मान गए।

उल्‍लेखनीय है कि आरोपी राकेश द्वारा आत्‍महत्‍या करने की पूरी वारदात पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी कैम्‍रे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद एसपी ने पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई की। पूरा स्‍टाफ बदल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+