Abdul Jabbar: 63 साल के यूट्यूबर ने आठवीं शादी, बोला- 11 बच्चों के बाद अब मिला सच्चा प्यार
Abdul Jabbar Rangrezz 8 Shadi: 2 शादी करने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक इनके सामने कुछ नहीं। ये हैं अब्दुल जब्बार रंगरेज। उम्र 63 साल। बच्चे 11 और बीवी आठ। (वीडियो नीचे)
'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं। जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं' गाने को पसंद अब्दुल जब्बार रंगरेज कहते हैं कि आठवीं शादी करने पर सच्चा प्यार मिला है।

आठ शादियां करने वाले अब्दुल जब्बार रंगरेज राजस्थान के नागौर जिले डीडवाना के रहने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में अपनी आठ शादियों के बारे में विस्तार से बताया है।
शाहरुख के जबरे फैन अब्दुल जब्बार बताते हैं कि उनकी पहली शादी राजस्थान में की, जो साला-बहनोई के झगड़े की वजह से टूट गई थी। दूसरी शादी एमपी में की। वो 25 साल तक चली। 11 बच्चे भी पैदा हुए। फिर पत्नी की मौत हो गई। एमपी में शादी की तो पत्नी पैसे लेकर भाग गई।
अब्दुल जब्बार रंगरेज का कहना है कि चौथी शादी की तो पत्नी ने उसके मकान पर कब्जा करके बैठ गई। इसी तरह से कुल सात शादियां कर डाली।

एक माह पहले ही मुम्बई की लड़की से आठवीं शादी की है। इस शादी के बाद लग रहा है कि आखिर जिंदगी में अब जाकर सच्चा प्यार मिला है। हनीमून मध्य प्रदेश के इंदौर में मनाया।
आठवीं शादी कैसे हुई?
अब्दुल जब्बार रंगरेज कहते हैं कि इंदौर में मेरे जान-पहचान के लोग रहते हैं। उनको शादी के लिए बोल रखा था। मुम्बई की यह लड़की उनकी जान पहचान में थी। उन्होंने ही रिश्ता करवाया।

सीरत देखकर की आठवीं शादी
अब्दुल जब्बार कहते हैं कि जब आठवीं शादी करने की सोची। लड़की से मिला तो उसने कहा कि वह आपकी सूरत देखकर नहीं बल्कि दिल व सीरत देखकर शादी करना चाहती है।
आठवीं पत्नी के लिए गाया गाना
राजस्थान तक वेबसाइट से बातचीत में अब्दुल जब्बार ने कहा कि वे दस साल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। गाने का शौक है। आठवीं पत्नी के लिए गाना 'अहसान तेरा होगा मुझ पर...' गाकर सुनाया।
जब पहली बार मिले आठवीं दुल्हन से
अब्दुल जब्बार के अनुसार इंदौर के लोगों की मदद से मुम्बई से लड़की वाले अजमेर आए। अजमेर के एक होटल में बैठकर रिश्ते की बात हुई। यहीं पर हम पहली बार मिले। फिर कुछ समय बात वे घर आए। बच्चों से पूछा कि उनके पापा आठवीं शादी करना चाहते हैं किसी को कोई दिक्कत नहीं? बच्चों की इजाजत मिलने के बाद आठवां निकाह हो गया।
क्या करते हैं आठ शादी वाले?
अब्दुल जब्बार फल बेचने का काम करते हैं। पिछले तीन माह से किसमिस बेच रहे हैं। कहते हैं कि आठवीं पत्नी खाना बहुत शानदार बनाती है। आठवीं बीवी का नाम शमा है। खाला का इंतकाल हुआ तो बीवी को कुछ दिन जाना पड़ा। दूरी सही नहीं गई।
हेयर स्टाइल पर मरती है नई वाइफ
अब्दुल जब्बार कहते हैं कि मैं शाहरूख खान हैं। मेरी आठवीं पत्नी शमा मेरे बालों पर फिदा हैं। मैं बतौर यूट्यूबर शोले फिल्म के डायलॉग पर वीडियो भी बना चुका हूं।
क्या नौवीं शादी करेंगे अब्दुल?
अब्दुल जब्बार कहते हैं कि आठवीं शादी फाइनल है। अब नौवीं नहीं करूंगा। आठवीं पत्नी कहती भी है कि मैं जैसा पति चाहती थी वैसा मिल गई। मुझे यकीन है कि ये अब बची हुई जिंदगी में साथ देगी।
यूट्यूबर अब्दुल जब्बार की कमाई
अब्दुल जब्बार कहते हैं कि मैं डेली का 1500 से 2000 रुपए कमाता हूं। पत्नी का खूब ख्याल रखता हूं। वो भी मुझे बहुत प्यार करती है। अगर ये भी छोड़ गई तो गाना गाऊगा-'कसमें वादे प्यार वफा...'












Click it and Unblock the Notifications