Rajasthan News: आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, राजस्थान में नहीं खेलेंगे होली...

Rajasthan News: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जयपुर में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यालय के बाहर लाठीचार्च के विरोध में आज प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

राजस्थान में आम आदमी पार्टी इस बार होली का त्योहार नहीं मनाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने इसकी घोषणा की।

aap-party-announces-not-to-play-holi-in-protest-against-cm-kejriwals-arrest-lathi-charge-in-jaipur

राजस्थान में आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस बार होली का त्योहार नहीं मनाएंगे। दिल्ली के सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने इसकी घोषणा की।

पालीवाल ने कहा कि राजस्थान और देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। झूठे मामलों में नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जब इसका विरोध होता है तो पुलिस लाठियां भांजती है। इन सब के विरोध में आप के नेता और कार्यकर्ता होली नहीं खेलेंगे।

दरअसल, दिल्ली में शराब नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर के भाजपा कार्यालय पर आप के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर में भी शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन करने आए कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थी।

आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक हिस्सा है और उसी के तहत आम आदमी पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन किया था।

लेकिन पुलिस ने जिस तरह से लाठियां बरसाईं और आप कार्यकर्ताओं को घायल किया, वो तानाशाही सरकार का एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में इसी तरह से अपनी तानाशाही सरकार चलाना चाहती है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ रही है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे इस अत्याचार के विरोध में राजस्थान में आप के कार्यकर्ताओं ने इस बार होली नहीं खेलने का निर्णय लिया है। पालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार कितनी ही दमनकारी नीति अपना ले, लेकिन यह विरोध प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+