Rajasthan News: मोबाइल रील बनाते समय जरा सी चूक...और फिर मच गया कोहराम
REEL Accident News: राजस्थान में एक बार फिर से मोबाइल में सोश्यल प्लेटफार्म के वीडियो बनाने के चक्कर में युवक की मौत हो गई। मोबाइल से रील बनाते समय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
अगर आप भी मोबाइल से सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म की साइट्स फेसबुक, युट्यूब और इंस्टाग्राम आदि का चस्का रख रील या हैरत अंगेज वीडियो बनाने के शौकिन है तो जरा सम्भल जाइए। राजस्थान में एक बार फिर रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया।

राजस्थान के कोटा शहर में महावीर नगर पुलिस थाना इलाके में एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। चाय की दुकान पर अचानक हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय हुए हादसे में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। रील बनाते समय सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
गोली चलते ही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तुरंत कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महावीर नगर थाना पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक युवक यशवंत नागर झालावाड़ जिले के मनोहरथाना का निवासी था जो कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त के पास कोटा में आया था।
दोनों दोस्त एक चाय की दुकान पर बैठे थे और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे तभी अचानक गोली चल गई और यशवंत नागर के सीने में जा लगी। फिलहाल महावीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपकों बता दे इससे पहले भी राजस्थान सहित देशभर में रील बनाने के चक्कर में कई हादसे हो चुके है और इन हादसों में कई युवा युवक और युवतियां शिकार हो चुके है।
वन इंडिया की टीम भी आपसे अपील करती है कि वीडियो और फोटो खिंचवाते समय पूरी सावधानी बरते वरना हो सकता है अगला हादसा कहीं आपके साथ ना हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications