देश में यहां पर है दाढ़ी मूछों वाले भगवान श्रीराम की अनोखी मूर्ति

Pratpgarh News, प्रतापगढ़। आपने मंदिरों में भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य किए होंगे, लेकिन कभी दाढ़ी मूछों वाले भगवान श्रीराम की अनोखी मूर्ति नहीं देखी होगी। आईए हम आपको ले चलते हैं एक ऐसे मंदिर में जहां दाढ़ी मूछों वाले भगवान श्रीराम की प्रतिमा का दर्शन कर सकते हो। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ में श्रीराम का मंदिर है।

A unique statue of Lord Shriram with bearded mustache in pratapgarh Rajasthan

पंडित मोहन त्रिवेदी के अनुसार देवगढ़ के इस मंदिर में माता सीता के साथ दाढ़ी-मूछों वाले भगवान श्रीराम विराजमान हैं। दाढी-मूछों वाले श्रीराम की ऐसी मूर्ति देश में कहीं ओर शायद ही देखी जा सकती। काले पत्थर से बनी यह प्राचीन, बहुत ही दुर्लभ और बेशकीमती मूर्ति है।

कहा जाता है कि रियासत काल में युद्ध में जाते समय भगवान श्रीराम का आशीर्वाद अवश्य लेते थे। आज भी राजपूत लोग इस भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए आते हैं। काले पत्थर पर बनी यह मूर्ति सैंकड़ों वर्ष पुरानी और अनमोल है, लेकिन इसकी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

A unique statue of Lord Shriram with bearded mustache in pratapgarh Rajasthan

जिस मकान में दाढ़ी-मूछों वाले भगवान श्रीराम विराजमान हैं, उसकी कमजोर दीवारें इतनी नीची हैं कि कोई भी छत पर चढ़कर भीतर घुस सकता है। वैसे चोरों को भीतर घुसने के लिए दीवार फांदने का जोखिम उठाने की भी जरूरत नहीं। इस मंदिर के दरवाजे पर इतना कमजोर ताले लटके हैं कि मामूली झटके से ही टूट सकते हैं। देवगढ़ के सुनसान इलाके में स्थित इस मंदिर में कोई चौकीदार भी नहीं है। पुजारी पूजापाठ और आरती के बाद अपने घर चले जाते हैं। ऐसे में कोई भी मूर्ति चोर यहाँ हाथ साफ कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+