Rajasthan News: अलवर में पाकिस्तानी कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास,जानिए बड़ी वजह
Rajasthan News: प्रदेश के अलवर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी ने आत्महत्या प्रयास किया जिसे गम्भीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया ।
अलवर शहर में केंद्रीय जेल में बने डिटेक्शन सेंटर में वतन वापस जाने के इंतजार में रह रहा पाक नागरिक ने आज आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पाकिस्तानी कैदी ने किसी धारदार हथियार से अपना गला काटने का प्रयास किया जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जेल में हड़कंप मच गया ।
कैदी को तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में लाया गया जहां ऑपरेशन थिएटर में उसका इलाज चल रहा है ।
पुलिस के अनुसार अलवर शहर कोतवाल नरेश शर्मा ने बताया कि अलवर के डिटेक्शन सेंटर में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जिला पसीम अंतर्गत कातोपाई निवासी करीब 60 वर्षीय अमीद खान पुत्र मोहम्मद हुसैन काफी दिनों से रह रहा था और उसे वतन वापसी का इंतजार था।
आज उसने अज्ञात कारणों के चलते किसी धारदार हथियार से अपना गला काटने का प्रयास किया और उसे लहूलुहान हालत में भर्ती कराया गया।
जहां उसका ऑपरेशन थिएटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब उसकी वतन वापसी नहीं हो रही थी जिसके चलते वह तनाव में था।
इस संबंध में विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान एंबेसी से भी काफी गुहार की गई थी लेकिन उसके वतन वापसी नहीं हो पा रही थी।
जानकारी के अनुसार अलवर के डिटेक्शन सेंटर में वो 11 मार्च 2012 से रह रहा है और तभी से विभिन्न कारणों से मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था।
जेल सूत्रों के अनुसार यह कैदी वर्ष 2012 से अलवर रह रहा था और वतन वापिस के लिए इसकी सूचना संबंधित एजेंसीयों को दे दी गई है।यह काफी डिप्रेशन में बताया गया है।
यह मामला जिला पुलिस के अधीन आता है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी की जा रही है कि यह भारत में किस तरीके से प्रवेश किया या किसी अवैध घुसपैठ के रूप में भारत रह रहा था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications