राजस्थान: भाजपा की बैठक में इस शख्स ने विधायक को दी धमकी, कहा- सिर उतार दूंगा 6 की 6 गोली, वीडियो
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक शख्स द्वारा भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टौंक विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए अजीत कुमार मेहता को भाजपा की बैठक में खुली धमकी दी गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा की इस बैठक में कई बड़े नेता शामिल थें जिनके सामने माइक पर आरोपी ने विधायक को जान से मारने की धमकी दी।

टौंक कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक चल रही थी। इसमें पालड़ी गांव के रहने वाले खेमराज दाधीच ने माईक पर कहा कि विधायक व भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार मेहता के सिर में 6 की 6 गोलियां उतार देंगे। इसके लिए भले ही उसे जेल ही क्यों ना जाना पड़े। इस धमकी के बाद बैठक में गर्मा-गर्मी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और खेमराज दाधीच को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मीणा ने कहा कि आरोपी खेमराज दाधीच ने पुलिस के समक्ष कबूला कि वह विधायक मेहता के ऑफिस किसी काम से गया था। मेहता ने काम तो किया नहीं इसके विपरीत उसे धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। इससे वह रंजिश रखता है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी दाधीच के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मीणा ने कहा कि विधायक मेहता यदि शिकायत देंगे तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक टौंक के जिलाध्यक्ष गणेश महावर की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इसमें नगर परिषद की सभापति लक्ष्मी जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications