जयपुर में बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर गांजे की खेती कर रहा था इजरायल का नागरिक, यूं पकड़ा गया
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल पर गांजे की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोपी इजरायल का नागरिक है। जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से गांजे एक हजार 80 पौधे बरामद किए हैं। जयपुर के एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी एलोन मोली इजरायल के सगोला का रहने वाला है। बुधवार शाम को सूचना मिली कि एलोन मोली जयपुर के महापुरा रोड स्थित महिला निर्वाण अपार्टमेंट की 15वीं पर इजरायली पद्वति से गांजे की खेती कर रहा है।

इस टीम ने की कार्रवाई
इस पर डीसीपी विमल सिंह, इंस्पेक्टर लखन खटाना और सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने अपार्टमेंट में दबिश दी और 1080 पौधे जब्त कर वहां खेती कर रहे एलोन मोली को गिरफ्तार किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोली ने यहां किराए पर जगह ले रखी थी। पुलिस अब अपार्टमेंट के मालिक से भी पूछताछ करेगी।
अमेरिका से मंगवाया बीज
जयपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि मोली ने 600 डॉलर का अमेरिका से ऑनलाइन बीज और खाद ऑनलाइन मंगवाया था। पौधों के लिए गमले लगा रखे थे। प्रत्येक गमले पर सोलर लाइट और ड्रीप लगा रही थी, जो फुल ऑटोमेटिक संचालित थी। आरोपी शहर के भांकरोटा व राजापार्क में दो फ्लैट 37 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर ले रखे हैं। राजापार्क वाले फ्लैट में खुद रहता है। सोसायटी के लोगों को ग्रीन हाउस बताता था और ये भी बताया कि में इजरायल का कृषि वैज्ञानिक हूं और पौधों पर रिसर्च कर रहा हूं।
4 लाख रु. किलो में बेचता था गांजा
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि गांजा तैयार होने के बाद आरोपी 10-10 ग्राम के पैकेट बनाकर बेचता था। पुलिस ने वहां से इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला है। आरोपी 2004 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। फिर फर्नीचर का काम करने लगा। आखिरी बार दिसम्बर में आया था और वर्तमान में गांजे की खेती करता पकड़ा गया।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications