रेप आरोप से आहत बाबा ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर भक्तों की तरफ उछाल दिया
अलवर। राजस्थान में अलवर क्षेत्र के माढ़न कस्बे में अजीबोगरीब घटना हुई जिसमें भक्तों के बीच बैठे बाबा ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे उठाकर भक्तों की तरफ फेंक दिया। लिंग कटते ही बाबा लहूलुहान होकर दर्द से चीखने लगे। भक्त बाबा को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उनको जयपुर रेफर किया गया। बाबा का प्राइवेट पार्ट कहां गया, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

भक्त के आरोप से आहत बाबा
नीमराणा इलाके के माढ़न कस्बे में सेवागिरी धाम है जिसके महंत पंडित अनिल पुरोहित महीने में 15 और 30 तारीख को भक्तों के साथ सत्संग करते हैं। हाल में शनिधाम के दाती महाराज और उनसे पहले आसाराम बापू, बाबा राम रहीम समेत कई बाबा रेप आरोपों में फंस चुके हैं। 15 जून को हो रहे सत्संग में एक भक्त ने उठकर कह दिया कि आप असल में साधु हैं तो अपने गुप्तांग काटकर फेंकिए, आपको इसकी क्या जरूरत है? इसके साथ ही भक्त ने यह भी कह दिया कि क्या पता आप भी महिलाओं से दुष्कर्म करते हों। भक्त के व्यंग्य से महंत आहत हो गए।

बाबा ने लिंग काटकर भक्तों की तरफ उछाला
सत्संग में करीब 400 के आसपास भक्त महिला-पुरुष मौजूद थे। एक भक्त ने जैसे ही महंत पर तंज किया तो इससे आहत होकर उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काटा और भक्तों की तरफ उछाल दिया। महंत का प्राइवेट पार्ट कहां गया, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राइवेट पार्ट कटते ही बाबा दर्द से चीखने लगे और वे लहूलुहान हो गए।

बाबा को जल्दी से ले जाया गया अस्पताल
बाबा ने प्राइवेट पार्ट काटकर सबको चौंका दिया। घायल बाबा को भक्त तुरंत नीमराणा के अस्पताल ले गए जहां से उनको जयपुर रेफर कर दिया गया। बाबा का इलाज अपेक्स अस्पताल में चल रहा है। इलाके की इस घटना की चर्चा तेजी से फैल गई। हलांकि पुलिस अभी तक यही कह रही है कि ऐसा मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications