राजस्थान: 70 दलित परिवारों का पानी और राशन बंद, गांव से किया बहिष्कार
जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के कालुंदी गांव में रह रहे लगभग 70 दलित परिवारों को आधारभूत सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला सामने आने के बाद राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने इस मामले को लेकर कहा कि क़ानून ने सभी लोगों को जीने का अधिकार दिया है और अगर किसी के द्वारा किसी नागरिक का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार समाज के सभी समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, दलित परिवारों को गांव में इसलिए प्रतिबंधित कर दिया गया क्योंकि राजपुरोहित समुदाय के कुछ लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। जिसे लेकर हाल ही के दिनों में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
घटना का खुलासा गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ दाना राम मेघवाल की एक एफआईआर से हुआ। अपनी शिकायत में दिनेश ने गांव के राजपुरोहित समुदाय पर आरोप किलित परिवारों के पब्लिक वॉटर टैंक से पानी निकालने, दुकानों से राशन खरीदने और बच्चों को स्कूल भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विवाद बढ़ने के बाद में गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications