क्रिसमस के दिन क्रिकेट खेलने घर से स्टेडियम गया बच्चा लापता, अब पुलिस ने भूमि से निकाली लाश

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में विगत 25 दिसंबर को लोहागढ़ स्टेडियम में दोपहर को खेलने गया बालक लापता हो गया था। पुलिस ने उस मामले का आज खुलासा कर दिया है। बालक की मृतदेह बरामद हुई है। उसे किसी ने मारकर जमीन में गाड़ दिया था। बेटे के नहीं मिलने पर परिजनों ने शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस अधिकारी उसे खोजते हुए एफएसएल टीम को लेकर स्टेडियम पहुंचे। यहीं, एक जगह ताजा मिट्टी पड़ी हुई दिखी। पुलिस ने मिट्टी हटवाई तो गड्ढे से बच्चे की लाश बरामद हुई। पुलिस ने लाश को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

bharatpur hindi news today , bharatpur, rajasthan news, crime, rajasthan, boy killed in bharatpur news, राजस्थान,

संवाददाता के अनुसार, 25 दिसंबर की दोपहर को खाना खाने के बाद परिजनों से इजाजत लेने के बाद कक्षा 5 का 11 वर्षीय छात्र प्रयांशु पास के लोहागढ़ स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के लिए अपने दोस्तों के साथ चला गया था। मगर देर शाम तक जब वह घर बापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम लापता हुए बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। मगर, आज पुलिस की मानव तस्करी टीम स्टेडियम में तलाश कर रही थी, तभी जमीन में एक जगह दिखाई दी, जहाँ ताजा मिटटी खुदी पड़ी थी।

5th class boy murder in bharatpur cricket stadium

पुलिस ने उसकी जांच की तो बच्चे का शव उसके अंदर मिला। किसी बदमाश ने उसकी हत्या कर शव को मिटटी खोदकर गड्ढे में दबा दिया था। जहाँ गड्ढे में शव मिला है वह स्टेडियम में टॉयलेट के पास स्थित है। लाश के टुकड़े किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+