Rajasthan: SI टॉपर नरेश समेत ये 50 'मुन्नाभाई' किस ट्रिक से बने थानेदार? अब ट्रेनिंग छोड़ भाग रहे
SI Topper Rajasthan Police News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने उन 50 'मुन्नाभाई' की पहचान कर ली, जो अशोक गहलोत की सरकार में कथित धांधली करके सब इंस्पेक्टर बने थे।
राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 डमी उम्मीदवार और पेपर लीक को लेकर एसआईटी के खुलासे के बाद अजमेर-जयपुर में पुलिस ट्रेनिंग ले रहे कई संदिग्ध अभ्यर्थी अकादमी से ही भाग गए।

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में नंबर एक रैंक हासिल करने वाले टॉपर नरेश खिलेरी उर्फ नरेश बिश्नोई समेत 15 ट्रेनी एसआई अरेस्ट किए जाने के बाद अब खबर है कि 35 नए ट्रेनी एसआई को भी आरोपी बनाया गया है।
खबर है कि राजस्थान पुलिस अकादमी में एसआई भर्ती 2021 बैच के करीब 700 युवक-युवती थानेदार की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें से कुल आरोपी उप निरीक्षकों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।

राजस्थान पेपर लीक केस में मास्टर माइंड जगदीश बिश्नोई अरेस्ट होने के बाद एफआईआर होने पर एसआई टॉपर नरेश बिश्नोई, चंचल बिश्नोई समेत तीन पहले ही ट्रेनिंग छोड़ गए थे, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया और अब नए 35 आरोपी एसआई में से भी कई ट्रेनिंग बीच में छोड़ भागे हैं।
आज तक की एक खबर के अनुसार राजस्थान पेपर लीक मामले में जांच कर रहे एक पुलिस ने बताया कि इन संदिग्ध प्रिशक्षु एसआई पर आरोप है कि इन्होंने पेपर लीक करके या डमी उम्मीदवार का इस्तेमाल करके एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पास की।

राजस्थान पुलिस में एसआई बनने के बाद ये सभी जयपुर व किशनगढ़ स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। जगदीश बिश्नोई से पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन की टीम ने कार्रवाई कर ट्रेनी एसआई को पकड़ा है। सोशल मीडिया पर एसआई भर्ती परीक्षा को ही रद्द करने की मांग उठ रही है।

राजस्थान पुलिस एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान पेपर लीक केस में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनसे पूछताछ में राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में धांधली करने वालों का सुराग लगा था। शुरुआती जांच में 20 प्रशिक्षु एसआई की पहचान की गई थी। उनको पकड़कर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications