राजस्थान: कार और दूध टैंकर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत
पाली। राजस्थान के पाली में नेशनल हाईवे पर हुई एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सुबह तड़के एक दूध का टैंकर कार से जा भिड़ा। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है। दुर्घटना के बाद टैंकर का ड्राइवर फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के भेज दिया है।

सोजत थाना प्रभारी ने बताया कि इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन में काम करने वाले कुछ युवकों हाइवे पर एक होटल ने खाना खाने आए थे। उसके बाद सभी युवक ब्यावर की तरफ जाने लगे। इस दौरान सामने से आ रहे दूध के टैंकर से टकराकर इनकी कार पुलिया से नदी में गिर गई। जिससे मौक पर ही पांच युवकों मौत हो गई।
हादसे में मरने वालों की पहचान सवार लाल सिंह राठौड़, निकुंज प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, साहिल पंचाल और चालक अवधेश के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications