Disqualified leaders of Rajasthan: चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ये 46 नेता, आयोग ने इस वजह से किया अयोग्य घोषित
Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने राजस्थान में 46 नेताओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। इनमें लोकसभा चुनाव 2019 के 4 प्रत्याशी व राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के 43 प्रत्याशी शामिल हैं।
46 Leaders Disqualified in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 46 नेता अयोग्य घोषित किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उनकी सूची जारी की है। ये नेता अब चुनाव लड़ पाएंगे। इनमें लोकसभा चुनाव 2019 लड़ चुके 4 प्रत्याशी और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 लड़ चुके 43 प्रत्याशी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्वाचन आयोग ने इन 46 नेताओं को इस वजह से अयोग्य घोषित किया है कि इन्होंने पिछली बार चुनाव लड़ने के बाद चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिया या संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इनके खिलाफ शिकायत की जांच के बाद जनप्रतिनिधित्व एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

लोकसभा चुनाव वाले नेता 7 जनवरी 2024 तक अयोग्य
- अलवर से गुलाब सिंह
- दौसा से रिंकू कुमार मीणा
- नागौर से हनुमान राम
- झालावाड़ से बद्री लाल
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता 16 फरवरी 2024 तक अयोग्य घोषित
- खाजूवाला से मिट्ठू सिंह
- चूरू से उषा राठौर
- उदयपुरवाटी से कृष्ण कुमार
- भीम सिंह झोटवाड़ा से दिलीप कुमार शर्मा
- आदर्श नगर से अब्दुल अज़ीज़
- मुंडावर से आनंद यादव
- बानसूर से ओमप्रकाश गुर्जर, कुलदीप शर्मा, मीराबाई
- कामां से बालकिशन
- भरतपुर से योगेश
- नदबई से राजवीर सिंह
- बयाना से मिश्री प्रसाद कोहली
- जैतारण से लादू सिंह
- पाली से मोहम्मद अली
- मारवाड़ जंक्शन से अमर सिंह और देवाराम
- भीनमाल से नंदा देवी
- सांचौर से डॉ बुधराम बिश्नोई
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता 19 फरवरी 2024 तक अयोग्य घोषित
- सीकर से भगवान सहाय और अंकुर शर्मा
- भरतपुर से तेजवीर सिंह
- टोंक-सवाई माधोपुर से मुकेश कुमार और प्रेमलता बंसीवाल
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता 12 नवंबर 2024 तक अयोग्य घोषित
- रायसिंहनगर से कुंभाराम
- अलवर ग्रामीण से जीतू जाटव
- अलवर शहर से नवजोत सिंह व शोभाराम
- सोजत से अंबालाल जगदीश, जीतराम
- सुमेरपुर से शंकर सिंह, कपूराराम, संतोष, इमरान, सोहन सिंह,
- आहोर से बलवंत सिंह
- पीपल्दा से नरेश जांगिड़
- सांगोद से धनराज सिंह, भैरव लाल मालव
- अंता से भुवनेश
- खानपुर से मोहनलाल












Click it and Unblock the Notifications