VIDEO: राजस्‍थान की सड़कों से गुजर रहा 456 टायरों वाला ट्रक, 3 दिन में सिर्फ 20 KM चल पाया

456 टायरों वाला ट्रक गुजरात से पंजाब के भटिंडा जा रहा है। इसकी देखरेख में 24 लोगों का स्‍टाफ लगा हुआ है।

राजस्‍थान की सड़कों पर इन दिनों भारी भरकम ट्रक चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जिस भी राजमार्ग से गुजरता है, वहां इसे देखने वालों की भीड़ लग रही है। यह ट्रक दौड़ नहीं बल्कि रेंग रहा है। (वीडियो नीचे)

ट्रक की खास बात है कि इसमें दस-बीस नहीं बल्कि 456 टायर लगे हुए हैं। इसे साइड बताने व रास्‍ते से यातायात हटवाने के लिए 24 लोगों का स्‍टाफ लगा हुआ है। यही नहीं बल्कि ट्रक इस कदर भारी भरकम है कि इसे खींचने के लिए दो ट्रक आगे लगे हुए हैं जबकि एक ट्रक पीछे से धकेल रहा है।

big truck viral video

यह विशालकाय ट्रक गुजरात से पंजाब के भटिंडा जा रहा है। ट्रक किसी रिफाइनरी में जाएगा। रिफाइनरी में कच्चे तेल के उपयोग में ये पार्ट्स उपयोग में आएगा। ट्रक नौ माह पहले गुजरात से रवाना हुआ था। अभी तक राजस्‍थान के चूरू जिले के सरदारशहर मेगा हाईवे तक ही पहुंचा है।

मीडिया से बातचीत में सरदारशहर एसएचओ मदनलाल बिश्‍नोई ने बताया कि ट्रक ने तीन दिन में 20 किलोमीटर का सफर तय किया है। लंबा-चौड़ा होने के कारण इस सफर आम वाहनों की तरह आसान नहीं है। ट्रक के साथ दो दर्जन लोगों का सटाफ भी चल रहा है।

big truck viral video

रास्‍ते में ट्रक स्‍टाफ लाल ध्‍वजा लहराते चलते हैं। अगर कहीं विद्यतुत तार नीचे हैं तो उसे इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी जाती है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं, ट्रक के रास्‍ते में पड़ने वाले शहरों के स्‍वागत द्वार भी क्रेन की सहायता से हटवाने पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+