वैलेंटाइन वीक में सामने आई अजब प्रेम की गजब कहानी, जब प्रेमी 20 साल का था तब पैदा हुई थी प्रेमिका

भरतपुर, 10 फरवरी। मोहब्बत का महीना फरवरी चल रहा है। लोगों पर चहुंओर इश्क का खुमार चढ़ा हुआ है। वैलेंटाइन वीक के दौरान राजस्थान के भरतपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।

प्रेमी की उम्र 40 साल, प्रेमिका की 20 साल

प्रेमी की उम्र 40 साल, प्रेमिका की 20 साल

इस प्रेमी कहानी में गजब बात यह है कि जब प्रेमी 20 का साल ​था तब तो उसकी प्रेमिका का जन्म हुआ है। मतलब यह है कि वर्तमान में प्रेमी की उम्र 40 और प्रेमिका की उम्र 20 की है। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव जनूथर का है।

 सतवीर ट्यूशन पढ़ाता था

सतवीर ट्यूशन पढ़ाता था

दरअसल, गांव के सरस्वती आईटीआई कॉलेज में सतवीर स्टूडेंट को इंग्लिश पढ़ाता था। सोनिया ग्रेजुएशन के बाद बीएड की तैयारी करने वाली थी। इस पर पिता ने साल 2017 में सतवीर के यहां ट्यूशन लगा दी। सतवीर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर जाता था। वह रोजाना नदबई से जूनथर गांव जाता था।

ट्यूशन के दौरान हुआ प्यार

ट्यूशन के दौरान हुआ प्यार

करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया, लेकिन वह उसके बाद भी सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। गुरु शिष्या के बीच प्रेम कहानी ज्यादा दिन छिप नहीं सका।

अजमेर कोर्ट में की शादी

अजमेर कोर्ट में की शादी

सोनिया जनवरी में अपनी बुआ के यहां भरतपुर शहर के बुद्द की हाट इलाके में रहने के लिए आ गई थी। यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला किया। 21 जनवरी को सतवीर भरतपुर पहुंच गया। भरतपुर से भागकर दोनों अजमेर आ गए। यहां दोनों ने शादी कर ली।

परिजनों ने की तलाश

परिजनों ने की तलाश

सोनिया के लापता होने के बाद बुआ के परिवार ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। फूफा ने मथुरा गेट थाने में सोनिया की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। इसकी जांच चौबुर्जा चौकी इंचार्ज मुकेश मीणा को दी गई थी।

घरवालों ने मनाया, नहीं मानी

घरवालों ने मनाया, नहीं मानी

सतवीर और सोनिया बुधवार को भरतपुर एसडीएम के सामने पेश हुए थे। दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए कि अपनी मर्जी से भागे थे। इसके बाद शादी कर ली थी। अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। इधर, घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो एसडीएम ऑफिस पहुंच गए। सोनिया के पिता और परिजनों ने साथ ले जाने के लिए काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। युवती सतवीर के साथ चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+