बीकानेर: फैक्ट्री में टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

बीकानेर, 27 मार्च: राजस्थान के बीकानेर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में करणी इंडस्ट्रियल एरिया की ऊन मिल में हुआ। इस हादसे पर मुख्यंमत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया है।

Rajasthan accident

जहरीली गैस से हुई मौत

घटना के मुताबिक सेप्टिक टैंक की सफाई करने 4 मजदूर उतरे थे, जिसके बाद उनका दम घुटने लगा और उन्होंने दम तोड़ दिया। टैंक में सफाई के दौरान गंदगी और जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आकर 4 लोगों की सांसें थम गईं। हादसे के वक्त तीन मजदूरों ने टैंक में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक को अस्पातल रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

3 मजदूरों ने टैंक में ही तोड़ दिया दम

वहीं जानकारी देते हुए आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक सफाई करने गए 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मौतें जहरीली गैस के कारण हुईं है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम गहलोत ने जताया दुख

इस घटना पर सीएम अशोक गहलोत ने भी गहरा दुख जताया है। सीएम ट्वीट करते हुए लिखा कि बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में करणी इंडस्ट्रियल एरिया में ऊन फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना में चार श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। वूलन मिल में टैंक में सफाई के दौरान हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+