राजस्थान में 4 लाख कर्मचारियों को होंगे तबादले, एक ही जगह 3 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कर्मचारियों को बड़ी संख्या में इधर-उधर किया जाएगा। विभाग में आवश्यकता होने पर 5 साल तक कर्मचारी की सेवाएं ली जाएगी।

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित योजना भवन के कार्यालय में करोड़ों रुपए की नकदी व सोना मिलने के मामले में अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी शक के दायरे में आए। यह सरकार की नाक के नीचे ही हुआ। ऐसे में राजस्थान सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए बड़ा कदम उठा रही है।
अब राजस्थान के सरकारी कार्यालयों में तीन साल से एक ही जगह पर पदस्थापित कर्मचारी इधर-उधर होंगे। हालांकि विभाग में आवश्यकता होने पर कर्मचारी की सेवा तीन से पांच साल तक भी ली जा सकेगी। इसको लेकर राजस्थान सरकार ने ट्रांसफर नीति भी तैयार कर ली है। इस आदेश के बाद राजस्थान में करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारी इधर-उधर होने तय हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान मुख्य सचिव उषा शर्मा की ओर से जारी कर्मचारियों के तबादला आदेश में कहा गया है कि शासन सचिवालय और विभिन्न विभागों के निदेशालायों और आयुक्तालयों में पदस्थापित रहते हैं, जिससे राजकार्य की पारदर्शिता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications