राजस्थान के बाड़मेर में निर्माणाधीन वाटर टैंक ढहने मनरेगा के 3 मजदूरों की मौत
राजस्थान के बाड़मेर में निर्माणाधीन वाटर टैंक ढहने मनरेगा के 3 मजदूरों की मौत
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की गिड़ा पंचायत समिति की खारड़ा भारत सिंह ग्राम पंचायत की दर्जियों की ढाणी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मनरेगा कार्य के दौरान निर्माणाधीन भूमिगत टंकी के ढहने से तीन मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई। तीनों के शव कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए हैं।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर की दर्जियों की ढाणी में मनरेगा के तहत पानी के टांके (भूमिगत टंकी) का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर बाद यह निर्माणाधीन टांका अचानक ढह गया। इस टांके का निर्माण करीब 20 फीट की गहराई तक किया जा चुका था।
20 फीट नीचे फर्मा ढहने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की वहां भीड़ एकत्रित हो गई। टांका ढहने से 3 श्रमिक उसकी मिट्टी में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गिड़ा उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और तहसीलदार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। हादसे में मारे गए मजदूरों की शिनाख्त अचलदान चारण, पेमाराम सोनी और दलाराम दर्जी के रूप में हुई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।












Click it and Unblock the Notifications