इराक से रिहा होकर लौटे 29 भारतीयों ने बयां किया वो खौफनाक मंजर, सुनने वालों की कांप उठी रुह
बूंदी। इराक में फंसे 29 भारतीय नागरिकों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। यह सब राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। इनमें 8 कामगार अकेले राजस्थान के बूंदी जिले के हैं। ये सभी सोमवार रात को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। यहां पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने माल्यार्पण व तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया।

Recommended Video
शर्मा ने बताया कि इनमें 27 श्रमिक राजस्थान व 2 यूपी के रहने वाले हैं। सरजमी पर कदम रखते ही ये सभी भावुक हो गए और रोने लगे। साथ ही भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगााए। इराक से लौटे श्रमिकों ने बताया कि वहां उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। सकुशल घर वापसी की आस छोड़ दी थी। इराक में भारतीय कामगारों की जिंदगी का कोई मोल नहीं।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय विदेश मंत्रालय एवं बगदाद दूतावास से निरंतर संपर्क में रह कर बंधक बनाए गए भारतीयों को सकुशल वतन वापसी के लिए प्रयासरत थे।












Click it and Unblock the Notifications