Lok Sabha Election: देश के 7 राज्यों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 150 भाजपा नेता करेंगे चुनावी प्रचार

Lok Sabha Elections: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती दो चरणों में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद अब भाजपा नेताओं को देश के 7 राज्यों में चुनावी प्रचार की कमान सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत भाजपा के करीब 150 नेता देश 7 राज्यों में प्रवासी राजस्थानियों के बीच जाकर चुनावी प्रचार कर साधने की कोशिश करेंगे।

150-bjp-leaders-including-chief-minister-bhajanlal-sharma-will-campaign-in-7-states

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पंजाब में प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंच गये हैं। आपकों बता दे जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पूर्व में पंजाब के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।


तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा राजस्थान संगठन महामंत्री रह चुके हैं यही वजह है कि उन्होंने राजस्थान के नेताओं को चुनाव प्रबंधन के लिये बुलाया है।

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर वोटिंग के बाद अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम भजन लाल शर्मा सहित बड़े नेताओं को अलग अलग राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजस्थान भाजपा के करीब 150 नेताओं को अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए कहा गया हैं। जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में इन नेताओं को जिम्मदारियां दी गई हैं। आपकों बता दे कि राजस्थान के नेताओं को उन राज्यों में भेजा गया है जहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तो कलकत्ता पहुंच कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को झारखंड के धनबाद लोकसभा में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को हज़ारीबाग लोकसभा में जनसभा और नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके साथ ही केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पंजाब में प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंच गये हैं। जल शक्ति मंत्री शेखावत पूर्व में पंजाब के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।

तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा राजस्थान संगठन महामंत्री रह चुके हैं यही वजह है कि उन्होंने राजस्थान के नेताओं को चुनाव प्रबंधन के लिये बुलाया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अरूण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई नेता तेलंगाना के पहुंच गए हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य मंत्री और नेता दूसरे राज्यों में भी प्रचार के लिए जाएंगे।

राजस्थान के नेताओं को अन्य राज्यों में लोकसभा चुनाव में प्रचार के पीछे भाजपा आलाकमान की रणनीति बिलकुल साफ़ है कि जिन राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं वहां राजस्थान के नेताओं के ज़रिए माहौल को बेहतर बनाया जाये। अब यह तो परिणाम ही बतायेंगे कि ये रणनीति कितनी कारगर साबित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+