महाराष्ट्र में फंसे राजस्थान के 15 बाराती, दूल्हा समेत सभी ने दुल्हन के घर डाल रखा डेरा

पाली। देश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च से लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर खुद व देश को कोरोना वायरस से बचा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते राजस्थान की एक बारात महाराष्ट्र में फंसी हुई है। शादी के अगले ही दिन से लॉकडाउन का ऐलान हो गया। ऐसे में दूल्हा समेत 15 बारातियों ने तब से दुल्हन के घर पर डेरा डाल रखा है। दुल्हन के पिता के लिए भी बारातियों की आवभगत भारी पड़ रही है।

15 Barati from pali Rajasthan trapped in Maharashtra Due to Lockdown

जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के शेखों की ढाणी निवासी साबिर खां के बेटे इंसाफ अली शादी महाराष्ट्र के अकलेरा के मंजूर के बेटे से तय हुई। 20 मार्च को दूल्हा इंसाफ, पांच महिलाएं और बच्चों समेत 15 बाराती ट्रेन से अकलेरा के लिए रवाना हुए। 23 को मंजूर की बेटी से इंसाफ का निकाह हो गया। अगले ही दिन पूरे देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। तभी से पूरी बारात अकलेरा में डेरा डाले हुए हैं।

दिक्कत यह है कि दुल्हन का पिता मजदूरी करता है। बारात की पिछले 15 दिन से आवभगत कर रहा है, जो आर्थिक रूप से उसे काफी भारी पड़ रहा है। वहीं, दूल्हा इंसाफ टैक्सी चालक है। दूल्हे इंसाफ के रिश्तेदार सुल्तान खां ने बताया कि बाराती लॉकडाउन से पहले ही अकलेरा पहुंच गए थे। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के केस राजस्थान से भी ज्यादा है। वहां पर लॉकडाउन की भी सख्ती से पालना हो रही है। ऐसे में पूरी बारात को अकलेरा ही रुकना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+