जालोर: 12 साल की खुशी ने पॉकेट मनी से भरी गुल्लक तोड़कर 25 हजार पीएम रिलीफ फंड में दिए
जालोर। जालोर कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है ताकि गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध हो सके। छोटी उम्र में बड़ी सोच रखने वाली जालोर जिले की रानीवाड़ा तहसील के आजोदर निवासी 12 वर्षीय खुशी कुमारी ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अपनी गुल्लक को तोड़कर 25 हजार रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाए हैं।

एसडीएम को सौंपे रुपए
खुशी कुमारी ने पूरी गुल्लक कोरोना से लड़ाई के लिए दान कर दी। गुल्लक से निकली 25 हजार रुपए की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए उसने रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल को सौंपी। खुशी ने बताया कि टीवी पर पीएम राहत कोष में धनराशि देने की अपील देखने के बाद उन्होंने भी अपनी 'जमा-पूंजी' को पीएम राहत कोष में जमा करने का फैसला लिया। खुशी कुमारी ने गुरुवार को अपनी गुल्लक लेकर उपखंड कार्यालय पर अपने पिताजी के साथ पहुंची।
विधायक ने दिया प्रशंसा पत्र
कोरोना की वैक्सीन निर्माण में अपनी गुल्लक की धनराशि का सहयोग देने की बात सुनकर सभी अधिकारी और कर्मचारी भावुक हो गए। कर्मचारियों ने बालिका की गुल्लक तोड़ी। उसमें से निकले 25 हजार रुपए को पीएम राहत कोष के लिए दान किए। रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल व भाजपा मंडल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी ने खुशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। साथ ही विधायक देवल ने खुशी कुमारी को प्रशंसा पत्र भी दिया। खुशी ने बताया कि पापा-मम्मी से रोजाना मिलने वाली पॉकेट मनी को वह इस गुल्लक में जमा करती थी।












Click it and Unblock the Notifications