राजस्थान के भरतपुर में गायब हो गए कोरोना जांच के 12 सैम्पल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
भरतपुर। पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर की कोरोना जांच लैबोरेटरी से कोरोना जांच रिपोर्ट के 12 सैम्पल गायब होने का मामला सामने आया है। भरतपुर मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना जांच के लिए लैबोरेटरी स्थापित की गई थी, जिससे भरतपुर, धौलपुर व करौली जिलों के लोगों की कोरोना जां की जा रही है। भरतपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके शर्मा के अनुसार बेहद आश्चर्य की बात है कि कोरोना जांच सैंपल गायब हो गए हैं। धौलपुर जिले से हमारी लेबोरेटरी में जांच के लिए सैंपल आए थे, जिनमें 12 सैंपल गायब मिले हैं। एक सैंपल लीक मिला है।

धौलपुर स्वास्थय विभाग से फॉर्म के हिसाब से 12 सैंपल नदारद मिले हैं। गत 9 मई को धौलपुर से कोरोना जांच के सैंपल यहां लेबोरेटरी में आए थे। जहां से भी कोरोना की जांच के सैंपल आते हैं। वे बॉक्स में आते हैं, जिनको खोलकर गिना नहीं जाता है बल्कि सीधा ही लैबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिए जाता है। इस आशंका के साथ की इनमें सैंपल कोरोना संक्रमित भी हो सकते हैं। इसलिए यहां फॉर्म में गिनती देखी जाती है। सैंपल के बॉक्स को लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया जाता है।
लेबोरेटरी में जब बॉक्स खोलकर सैंपल की गिनती की गई तो 12 सैंपल कम मिले। सैंपल कम मिलने के बाद इसकी सूचना धौलपुर मेडिकल अधिकारीयों को ईमेल के जरिये भेज दी है, जिससे वे लोग इस बात की जांच करें। धौलपुर विभाग ने फॉर्म के हिसाब से हमारे यहां सैंपल भेजे हैं या नहीं इसकी जांच तो उनको ही करनी होगी, क्योंकि हमारे यहाँ इसकी जांच नहीं हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications