राजस्थान की जमीन उगलेगी सोना, मिले करोड़ों टन के भंडार
जयपुर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने राजस्थान में बंजर पड़ी सैंकड़ों एकड़ जमीन में सोने के भंडार खोजे हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में 11.48 करोड़ टन के सोने के भंडार मिले हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के डीजी एन कुटुम्बा राव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बात का खुलासा किया। राव ने बताया कि राजस्थान में सोने की खोज में नई संभावनाएं सामने आई हैं, उदयपुर और बांसवाडा जिले के भूकिया डगोचा में सोने के भंडार मिले हैं।

यहीं नहीं डीजी राव के बताया कि राजस्थान में 2010 से अबतक 8.11 करोड़ टन तांबे के भंडार का पता लगाया जा चुका है। इसमें तांबे का औसत स्तर 0.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सिरोही जिले के देवा का बेड़ा, सालियों का बेड़ा और बाड़मेर जिले के कई इलाकों में खनिज पदार्थ खोजे गई हैं। डीजी राव के मुताबिक राजस्थान में 35.65 करोड़ टन के सीसा-जस्ता जमीन के नीचे दबा है। यह खनिज राजपुरा दरीबा में मिले हैं। इसके अलावा, भीलवाड़ा जिले के सलामपुरा और इसके आसपास के इलाके में भी सीसा-जस्ता के भंडार पाए गए हैं।
डीजी ने कहा कि प्रदेश में उर्वरक खनिज पोटाश और ग्लुकोनाइट की खोज के लिए नागौर, गंगापुर (करोली)और सवाई माधोपुर में उत्खनन का काम चल रहा है। इन जिलों में पोटाश और ग्लुकोनाइट के भंडार मिलने से भारत की उर्वरक खनिज की आयात पर निर्भरता कम होगी।












Click it and Unblock the Notifications