पिता की मौत के बाद 10 साल का मासूम भाई-बहनों के लिए कर रहा बूट पॉलिश

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक 10 साल का मासूम पढ़ने-खेलने की उम्र में सड़क के किनारे जूतों पर पॉलिश कर अपने घर का पालन-पोषण कर रहा है। 10 साल का रोहित सिंह जाटव अपनी मां और 3 भाई-बहन को पालने के लिए जूतों पर पॉलिश करने के लिए मजबूर है। आपको बता दें कि रोहित के पिता की मौत हो चुकी है। फिलहाल रोहित ही घर का एकलौता कमाने वाला सदस्य है।

बूट पॉलिश

भरतपुर के नारायण गेट इलाके के रैगर मोहल्ला में रहने वाले रोहित के पिता की कुछ महीनों पहले ज्वाइनडिस से मौत हो गई। चारों भाई-बहनों के पालन-पोषन का जिम्मा मां सिर पर आ गया। पिता की मौत के बाद उसकी मां सुनीता घर-घर जाकर लोगों के झूठे बर्तन साफ करने लगी और जैसे-तैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी, लेकिन वह भी धीरे-धीरे बीमार रहने लगी।

बीमारी का सही तरह से इलाज नहीं करा पाने की वजह से वह कमजोर होती गई , जिस वजह से उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया। ऐसी हालत में परिवार को जिम्मा रोहित के सिर आ गया। जिम्मेदारियों को चुनौती मानकर मासूम रोहित ने अपनी पढ़ाई छोड़कर जूते पाॉलिश करने का काम शुरू कर दिया। रोहित महिला अस्पताल के सामने पॉलिश करता है, जिससे वह रोजाना 50-100 रुपए कमा लेता है।

रोहित के परिवार में दो बहन, एक भाई और मां है। एक बहन काजल कुमारी 13 साल की है जो 5वीं में पढ़ती है, दूसरी बहन शिवानी 8 साल की है वह तीसरी कक्षा में पढ़ती है और भाई जयंत सिंह 7 साल का है जो पहली कक्षा में पढ़ता है। सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद मासूम रोहित ने घर की जिम्मेदारियों को एक बड़़े की तरह संभाल रखा है। रोहित रोज सुबह भाई-बहनों और मां के लिए खाना बनाता है। घर के वाकी काम निपटाकर सड़क के किनारे मोची की दुकान लगाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+