रायपुर को झुलसा रही पश्चिमी हवाएं

पूरा राज्य पश्चिम से आने वाली गर्म हवा की चपेट में है। रायपुर की तुलना में राज्य के बाकी हिस्से अपेक्षाकृत कुछ कम गर्म रहे। दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी इलाके के शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था।
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी जे.के. इंगले के अनुसार, सोमवार को सूर्यास्त से पहले हवा में 40 फीसदी से ज्यादा नमी थी, जो दोपहर तक घटकर 12 फीसदी रह गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications