एक्ट्रेस की मॉडल बहन से होटल के वेटर ने की छेड़खानी

वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी, लेकिन गिरकर जख्मी हो गई। बाद में हंगामा होने के बाद वहां होटल के अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। सिटी एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि होटल सिमरन का वेटर विजय कुमार खुंटे सुबह होटल की पार्किंग के पास खड़ा था। उसी दौरान मॉडल वहां पहुंची। वहीं उसने बदसलूकी की।
गंज थाने के टीआई ने बताया कि युवती का बॉयफ्रेंड रायपुर का रहने वाला है, लेकिन मुंबई में बिजनेस करता है। दोनों के बीच कुछ अरसे से अफेयर है। युवक ने अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए युवती को बुलवाया था। दोनों की शादी होने वाली है। युवती मुंबई से शुक्रवार को रायपुर आकर होटल सिमरन में ठहरी थी। उन्होंने बताया कि पहले दिन आरोपी विजय कमरे में भोजन का आर्डर लेने के बहाने युवती के पास गया और उसकी तारीफ कर मोबाइल नंबर मांगने लगा।
युवती ने मना कर उसे भगा दिया। बाद में वेटर उसे दोबारा परेशान करने पहुंच गया। उसने शनिवार को भी उससे जबर्दस्ती बातचीत करने की कोशिश की। रविवार सुबह 10 बजे युवती पार्किं ग में गई तो वहीं आरोपी विजय भी पहुंच गया। झूमा-झटकी में घायल युवती को समता कालोनी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वेटर विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications