महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण को रिहा करने की मांग , धरने पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता उपासने

रायपुर ,27 जनवरी। भाजपा महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण महाराज के बचाव में सामने आ गई हैं। गुरुवार को राजद्रोह के आरोपी कालीचरण महाराज की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने और धर्म संसद के आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के पास धरना दिया।

bjp kalicharan

उपासने और नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि कालीचरण महाराज के साथ हो रहा बर्ताव संत समाज का अपमान है। जब तक कालीचरण के ऊपर से राजद्रोह की धारा हटाकर उन्हें रिहा नही किया जाता है,तब तक आंदोलन चलता रहेगा। आंदोनकारियों ने कहा कि अगर सरकार रिहाई की मांग को नहीं मानेगी ,तो उसे उग्र आंदोलन के सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भी 500 रूपये की दर से LPG देने की मांग,CM बघेल बोले-उत्तराखंड से तुलना ठीक नहीं

इधर कांग्रेस ने कालीचरण की रिहाई की मांग करने वाले उपासने के हवाले भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने की तरफ से कालीचरण की रिहाई की मांग को लेकर धरने में बैठने से यह साफ हो गया है कि रायपुर में आयोजित धर्म संसद भाजपा के ही षडयंत्र का हिस्सा थी। भाजपा ने ही कालीचरण को बुलाकर महात्मा गांधी पर टिप्पणी करवाने का षड्यंत्र रचा था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के आर्थिक हालातों पर सियासी जंग,Twitter पर भिड़े पूर्व CM डॉ रमन सिंह और CM भूपेश बघेल

एक तरफ भाजपा नेता कालीचरण की रिहाई की मांग कर रहे हैं तो वही रायपुर पुलिस को कालीचरण के खिलाफ ठगी की शिकायत मिली है। रायपुर पुलिस को जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र निवासी एक महिला ने कालीचरण महाराज ने 25 हजार रुपये की ठगी की थी। एसएसपी रायपुर को भेजी लिखित शिकायत में महिला ने अपने शादीशुदा जीवन में आ रही दिक्क्तों के समाधान के लिए जून 2021 में कालीचरण से फोन से चर्चा की थी ,जिसके बाद पैसो की मांग की गई थी। महिला ने शिकायत में लिखा है कि कालीचरण कोई संत नहीं है ,उसे सिर्फ पैसो ने मतलब रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+