Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ में भी लाउडस्पीकर की गूंज, प्रशासन ने लिया यह फैसला !

रायपुर, 21 मई। देशभर में लाउडस्पीकर मामले में सियासी हलचलों के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान पर विवाद शुरू हो चुका है। हिंदू स्वाभिमान संगठन ने गुरुवार को रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपकर लाउडस्पीकर हटाने की मांग की हैं।

g
हिन्दू स्वाभिमान संगठन ने रायपुर कलेक्टर से 15 दिन के अंदर शहर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि 15 दिन के भीतर अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो वह शहर के सभी चौक चौराहे, सभी मंदिरों में तेज ध्वनि के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हिन्दू स्वाभिमान संगठन की विश्वदिनी पाण्डेय ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटवाया गया तो, हम हर चौक-चौराहे , मंदिरों में तेज ध्वनि से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे जिसकी शुरुआत रायपुर के जयस्तंभ चौक से की जाएगी।

इधर शुक्रवार को रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर नहीं गाइडलाइन लागु कर दी है। शहर में लाउडस्पीकर के शोर को कम करने के लिए उन्होंने स्कूल ,महाविद्यालयों और अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में ध्वनिविस्तारक के उपयोग कर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने आपने आदेश में कहा है कि अगर कोई इस आदेश को नहीं मानेगा ,तो उसके खिलाफ एआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़को पर भी तेज हार्न बजाने वाले और खराब साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों के प्रति भी कड़ा रुख अपनाते हुए इनपर भी कार्रवाई करने की बात कही है।

ज्ञात हो कि हिन्दू संगठनों के अलावा शहर के सामजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भी ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुख्य सचिव के नाम पत्र लिखकर ज्ञापन भेजा था,जिसमे कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण से छोटे बच्चों, बुजुर्गो ,बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं और जानवरों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है.इसलिए देवी विस्तारकों पर तत्काल लगाम कसने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, हाइवा- ऑटो में टक्कर से 4 की मौत !

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+