Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रायपुर: 'खराब से खराब चाय' नाम की टी शॉप पर जुटती है पीनेवालों की भीड़

रायपुर। दुनियाभर में चाय पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। अमूमन लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। कभी घर तो कभी बाहर दुकानों पर चाय पीने के शौकीन मौका नहीं छोड़ते। देश में किसी भी गली-नुक्कड़ पर आपको चाय की दुकान मिल जाएगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ऐसी ही चाय की दुकान है लेकिन इसका अजीबोगरीब नाम लोगों को बहुत आकर्षित करता है।

tea shop named as sabse kharab chai in raipur

खराब चाय कौन पीना चाहता है? कोई नहीं, फिर इस दुकान पर चाय के शौकीनों की भीड़ जुटती है और इसका नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस टी शॉप का नाम है, खराब से खराब चाय। दुकान का नाम भले ऐसा हो लेकिन यहां खराब चाय नहीं मिलती।

रायपुर में आश्रम चौक के पास सुरेन्द्र तांडी चाय बेचते हैं। ग्राहकों को आकर्षित के लिए उन्होंने शॉप का नाम 'खराब सी खराब चाय' रखा है। दुकानदार ने बताया कि कितनी भी अच्छी चाय दो लोग खराब ही बोलते थे। इसलिए उन्होंने इस दुकान का नाम ऐसा रख दिया। अब लोग मजे से चाय पीते हैं और कोई भी स्वाद पर सवाल नहीं उठाता। यहां के लोगों ने भी बताया कि किसी को भी चाय के स्वाद में किसी प्रकार की शिकायत नहीं होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+