शशि थरूर ने अधीर रंजन का किया बचाव, कहा- उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला

शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के सहयोगी संगठन आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस 5वां वार्षिक सम्मेलन का आगाज़ हुआ।

रायपुर, 30 जुलाई। शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के सहयोगी संगठन आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस 5वां वार्षिक सम्मेलन का आगाज़ हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया समेत कई नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पहुंचे हुए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कई बड़ी बाते कहीं।

Recommended Video

    शशि थरूर ने अधीर रंजन का किया बचाव, कहा- उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला
    कांग्रेस सत्ता में आई,तो छत्तीसगढ़ जैसा काम करेंगे:शशि थरूर

    कांग्रेस सत्ता में आई,तो छत्तीसगढ़ जैसा काम करेंगे:शशि थरूर

    छत्तीसगढ़ की राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मेलन के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमसे जब दिल्ली और अन्य जगहों में लोग पूछते हैं कि कांग्रेस सरकार जब दोबारा सत्ता में आएगी, तो किस प्रकार का काम करेंगे, तब मैं उन्हें छत्तीसगढ़ की मिसाल देते हुए कहता हूं कि एक बार छत्तीसगढ़ आकर देखिये, जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में विकास और परिवर्तन हो रहा हैं, हम उसी तरह पूरे देश में काम करना चाहते हैं।

    थरूर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने किसानों, मजदूरों समेत वर्गों के लिए के जिस प्रकार से कल्याणकारी योजनाएं बनाईं हैं, वह मिसाल है। हमें आम जनता की जरूरतों को समझकर उनके लिए कार्य करना है, छत्तीसगढ़ में यही काम हुआ है। थरूर ने कहा कि हमें संख्या से अधिक गुणवत्ता पर केंद्रित होकर कार्य करना है।

    थरूर ने अधीर रंजन का किया बचाव

    थरूर ने अधीर रंजन का किया बचाव

    कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा के विरोध पर शशि थरूर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अधीर रंजन चौधरी पहले दिन से अपने स्टैंड पर साफ़ हैं। उनकी हिंदी मेरी तरह अच्छी नहीं है,इसलिए गलती हो गई थी,लेकिन उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। थरूर ने आगे कहा कि अधीर रंजन अपनी बाते संसद में रखना चाहते थे,लेकिन उनका माइक बंद का दिया गया,जबकि स्मृति ईरानी लगातार बोलती रहीं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जो कुछ भी हुआ उसको अब भूल जाना चाहिए, हम सब उससे खुश नहीं हैं।

    महंगाई के मुद्दे पर सरकार के जवाब का इंतज़ार:थरूर

    महंगाई के मुद्दे पर सरकार के जवाब का इंतज़ार:थरूर

    हम लोग दो सप्ताह से मांग कर रहे हैं कि महंगाई के मुद्दे में दो से चार घंटे की विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। केंद्र सरकार कहती है कि महंगाई अंतराष्ट्रीय समस्या है,यह हमारा कसूर नहीं है,लेकिन हम यह दिखाना चाहते हैं की टैक्स की वजह से आम आदमी को कितनी दिक्कत आ रही है। जो चीजे विदेशी समस्याओं के कारण आउट ऑफ़ कंट्रोल है,उसे तो हम मान सकते हैं ,लेकिन बीते 8 साल से अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमते कम हो रही हैं ,आपका टैक्स बढ़ते जा रहा है,तो इसके लिए सरकार को जवाब देना पड़ेगा। संसद में इन मुद्दों को हम उठाएंगे। सभी को सरकार का जवाब सुनने का इंतज़ार है।

    गुजरात मॉडल की कहीं चर्चा नहीं:सीएम भूपेश

    गुजरात मॉडल की कहीं चर्चा नहीं:सीएम भूपेश

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर प्रहार कसते हुए कहा कि भारत के लोग देख रहे हैं कि गुजरात मॉडल का क्या हाल हुआ है ,इसलिए अब कहीं गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं हो रही है । गुजरात मॉडल के कारण से देश में महंगाई और गरीबी बढ़ी है। बघेल ने सरकारी सम्पतियों के निजीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि शायद देश की संपत्ति को बेचना ही गुजरात मॉडल है,जबकि छत्तीसगढ़ मॉडल में सबक रोजगार दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने आम जनता की फ़िक्र की। छत्तीसगढ़ के 4 चिन्हारी नरवा, गरुवा, घुरवा और बारी पर कार्य किया है । पशु धन, वनोपज, कृषि और रोजगार में बढ़िया काम हुआ है,जिसका असर छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखने लगा है। हमारी सरकार ने जनता की जरूरत को समझकर आम आदमी की जेब में पैसे डालने का काम कर रही है,इससे गांवों में किसान उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, महासमुंद मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता, जानिए कितनी सीटें हैं उपलब्ध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+