RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे माता कौशल्या मंदिर, CM भूपेश बघेल ने दिया था आमंत्रण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने रायपुर के निकट चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या के मंदिर में जाकर दर्शन पूजा अर्चना की।
रायपुर, 13 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने रायपुर के निकट चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या के मंदिर में जाकर दर्शन पूजा अर्चना की। यह पहली दफा है कि जब संघ या भाजपा के किसी बड़े नेता ने कौशल्या माता के मंदिर में जाकर पूजन किया हो। मोहन भागवत का कौशल्याधाम जाने की पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने संघ प्रमुख को कौशल्या माता के धाम जाने के लिए आमंत्रित किया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन तीन दिनों तक चला। इस दौरान सरसंघचालाक मोहन भागवत के रायपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि भागवत को चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर और गौठानों का निरीक्षण करना चाहिए,जिसके लिए वह उन्हें आमंत्रित करते हैं। अगले ही दिन आरएसएस की एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने संघ के पदाधिकारियों से इस संबंध में सवाल पूछा,तो आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने जवाब दिया था कि संघ को कांग्रेस या मुख्यमंत्री की तरफ से लिखित में कोई आमंत्रण नहीं मिला है।

मीडिया में खबरे आने के बाद रायपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने आरएसएस के पदाधिकारियों से मुलाकात करके उन्हें पार्टी की तरफ से कौशल्या धाम दर्शन के लिए लिखित में निमंत्रण पत्र दिया। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत माता कौशल्या के मंदिर पहुंचे और देवी दर्शन का लाभ लेने के साथ मंदिर में विधि-विधान से माता कौशल्या और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्विट
,मोहन भागवत के चदखुरी मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि हमने मोहन भागवत जी को माता कौशल्या मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रित किया था। मुझे विश्वास है कि वहां पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति हुई होगी। मंदिर का नया स्वरूप, मां कौशल्या की ममता, भांचा राम की शक्ति का उन्हें एहसास हुआ हो।
सीएम भूपेश ने आगे भी एक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम उन्हें गौठान भी देखने के लिए आमंत्रित करते हैं जिससे गौ-माता की सेवा, उन्हें उत्पादकता से जोड़ना इत्यादि जान सकें।
संस्कृत अनिवार्य विषय के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के अंतर्गत तैयार शानदार स्कूल भी यदि देखेंगे तो शिक्षा, संस्कार, आधुनिकता एक साथ जोड़ना भी सीख सकेंगे।
यह भी पढ़ें BJP में बदलाव पर CM भूपेश बघेल का तंज, पुरंदेश्वरी ने सच बोला,इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ से हटाया
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications