Road Safety World Series: फिर मैदान पर उतरेंगे सचिन तेंदुलकर, रायपुर में होगा क्रिकेट का महामुकाबला
रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट एकमात्र सीरीज है जिसमें रिटायरमेंट के बाद भी सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं। इसमें सचिन समेत युवराज सिंह, वीरेंदर सहवाग जैसे लीजेंड क्रिकेटर्स एक साथ मैदान में उतरते हैं।
रायपुर, 01 सितंबर। रायपुर में एक बार फिर रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। इस बार इस सीरीज का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में हाे रहा है। पिछली बार पूरी सीरीज रायपुर में ही खेली गई थी। आधारिक सूत्रों ने बताया है कि इस बार रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

मैदान में गूंजेगा सचिन-सचिन
ये एक मात्र सीरीज है जिसमें सचिन प्रोफेशनली क्रिकेट खेलते दिखते हैं। इसमें सचिन इंडिया के पुराने लिजेंड खिलाड़ी जिनमें युवराज सिंह, सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ बतौर कप्तान मैदान में उतरते हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर सचिन को बल्लेबाजी करते देखा जायेगा,क्योंकि यहां एक बार फिर रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट होने वाला है। इस दफा इस सीरीज का आयोजन देश के कई शहरों में हाे रहा है। पिछली दफा पूरी सीरीज रायपुर में ही खेली गई थी। बताया जा रहा है कि रायपुर में इस बार सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

10 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होगी सीरीज
रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट एकमात्र सीरीज है जिसमें रिटायरमेंट के बाद भी सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं। इसमें सचिन समेत युवराज सिंह, वीरेंदर सहवाग जैसे लीजेंड क्रिकेटर्स एक साथ मैदान में उतरते हैं। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग सिंह ठाकुर की मंजूरी के बाद सड़क सुरक्षा का संदेश देने रोड सेफ्टी सीरीज को लांच किया जा रहा है।
10 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच सीरीज़ के क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। देहरादून, कानपुर और इंदौर में शुरुआती मुकाबले होंगे। इस श्रृंखला के दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होंगे ।

होटल के कमरे बुक
बीते वर्ष रायपुर में आयोजित इस श्रृंखला के 10 से अधिक मैच खेले गए थे. क्योंकि मेजबान छत्तीसगढ़ ही था,इसलिए हर मैच का लुत्फ़ रायपुर वालों ने जमकर लिया था। गत बार की तरह इस दफा भी 8 देश यानी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका , वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंडऔर मेजबान भारत इस टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं। मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नया रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में ही खिलाडियों के लिए कमरे बुक कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें इंसानों की तरह खोला घर का दरवाजा, किचन में घुसे भालू ,फिर किया डिनर
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications