मोदी के रहते कोई ताकत भारत को नहीं तोड़ सकती: राजनाथ सिंह
बोले, हमें अस्थिर करने को आतंकवाद का सहारा ले रहा पड़ोसी देश।
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आतंकवाद को ढाल बना रहे हैं लेकिन वो बताना चाहते हैं कि आतंकवाद का सहारा कमजोर लेते हैं।

शनिवार शाम को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर पकिस्तान पर तीर चलाए।
बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की बसे तेजी से उभर रही अर्थव्यवस्था है, ऐसे में कुछ ताकतें भारत की तरक्की से कुंठित हैं और भारत को अस्थिर करना चाहती हैं।
India is the fastest growing economy in the world. There are some nations which are jealous and want to destabilise India: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/YogaOLaRz1
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016
नया रायपुर में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए पड़ोसी देश आतंकवाद का सहारा ले रहा है लेकिन वो नहीं जानता कि आतंक का सहारा कमजोर लेता है।
I can assure all that no power in the world can destabilise India, under the leadership of PM Modi: HM Rajnath Singh in Naya Raipur pic.twitter.com/lG0CfCLWwj
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016
A neighbouring country trying to promote terror activities in India,but fact they don't understand is that terror is a weapon of the weak:HM pic.twitter.com/dkcejosQxj
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016
केंद्रीय मंत्री ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि दुनिया इस बात को अच्छे से समझ ले कि मोदी के शासन में कोई ताकत भारत को तोड़ नहीं सकती।
Home Minister Rajnath Singh and Chhattisgarh CM Raman Singh at Rajyotsav celebrations in Naya Raipur today. pic.twitter.com/xgayFDe7V8
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016












Click it and Unblock the Notifications