राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि आज, CM भूपेश ने किया नमन

आज देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है। सीएम भूपेश बघेल ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है।

bhupesh dhaynchand

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उनकी उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए। मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

देश के पहले राष्ट्र्पति थे राजेंद्र प्रसाद

यह सभी जानते हैं कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद आज़ाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। राजेंद्र बाबू भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के मुख्य नेताओं में से शामिल थे। 3 दिसंबर, 1884 को राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के सीवान जिला के जीरादेई गांव में हुआ था,वहीं उनकी मृत्यु 28 फरवरी 1963 को हुई थी।

ध्यानचंद थे महान खिलाड़ी

ज्ञात हो कि हर साल 03 दिसंबर को हॉकी जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि मनाई जाती है। ध्यानचंद भारतीय हॉकी के खिलाड़ी और कप्तान थे, जिनकी गिनती विश्व के श्रेष्ठतम खिलाड़ियों में होती है। उनके निकट भी आज तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है। उनके पास गोल करने की अद्भुत कला थी। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।उनकी मृत्यु 3 दिसंबर 1979 में बीमारी के कारण हो गई थी।

यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान बना सियासी मुद्दा,सीएम भूपेश बघेल बोले, BJP ने लगा दी बलात्कारी के साथ PM की फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+